Advertisement

Telugu Choreographer Chaitanya ने की आत्महत्या, आखिरी वीडियो में बोले 'लोन नहीं चुका पाया'

Telugu Choreographer Chaitanya: कोरियोग्राफर चैतन्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने अपने आखिरी वीडियो में बताया है कि वो लोन नहीं चुका पाने की वजह से कर्जे में फंस गए थे.

Telugu Choreographer Chaitanya ने की आत्महत्या, आखिरी वीडियो में बोले 'लोन नहीं चुका पाया'

Choreographer Chaitanya Suicide: कोरियोग्राफर चैतन्य ने की आत्महत्या

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा के जाने- माने कोरियोग्राफर चैतन्य (Choreographer Chaitanya Suicide) को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट्स आ रही हैं. बताया जा रहा है कि कोरियोग्राफर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि चैतन्य पैसों की तंगी से गुजर रहे थे और वो कई महीनों से अपना लोन नहीं भर पाए थे. चैतन्य ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना दुख बयां किया है. उन्होंने बताया है कि वो किस कदर कर्ज में डूबे थे. उन्होंने अपने परिवार वालों से माफी मांगते हुए बयां किया है कि वो कितनी परेशानियों का सामना कर रहे थे.

आंध्र प्रदेश, नेल्लोर के रहने वाले चैतन्य काफी समय से कर्ज में डूबे हुए थे. वो तेलुगु डांस शो Dhee में आखिरी बार दिखाई दिए थे. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरियोग्राफर चैतन्य ने 30 अप्रैल को निधन के पहले अपने सोशल अकाउंट पर आखिरी वीडियो शेयर किया था. बताया जा रहा है कि उन्होंने इस वीडियो में अपने इस कदम के पीछे की दर्दनाक वजह का खुलासा किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा 'मेरी मां, मेरे पिता और बहन ने मेरा बहुत अच्छे से ध्यान रखा है, मुझे कोई परेशानी नहीं होने दी. मैं अपने दोस्तों से माफी मांगता हूं. मैंने कई लोगों को परेशान किया है'.

ये भी पढ़ें- मशहूर एक्टर Chetan Kumar को किया गया गिरफ्तार, 'Hindutva' पर किया था विवादित ट्वीट

चैतन्य ने आगे कहा कि 'पैसों के मामले में मैंने अपनी सारी अच्छाई खो दी है. सिर्फ लोग लेना ही नहीं बल्कि लोगों के पास उसे लौटाने की क्षमता भी होनी चाहिए. मैं अभी नेल्लोर में हूं और ये मेरा आखिरी दिन है, मैं लोन से जुड़ी अपनी परेशानियां अब झेल नहीं पा रहा हूं'. उन्होंने कर्ज के चलते दवाब में अपनी जिंदगी खत्म करने के कदम उठाया. चैतन्य के जाने के बाद उनके परिवार वाले बुरी तरह टूट गए हैं. फैंस से लेकर इंडस्ट्री के दोस्त तक इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Girlfriend को थप्पड़ मारना लड़के को पड़ा भारी, वीडियो में South सुपरस्टार Naga Shaurya ने यूं निकाली हेकड़ी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement