Advertisement

'मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा,' तनुश्री दत्ता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, लोगों से लगाई मदद की गुहार

Tanushree Dutta का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रोते हुए नजर आईं. इसमें वो कह रही हैं कि वो उत्पीड़न से बीमार और थक गई हैं.

Latest News
'मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा,' तनुश्री दत्ता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, लोगों से लगाई मदद की गुहार

Tanushree Dutta

Add DNA as a Preferred Source

एक समय था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस थीं. फिल्म आशिक बनाया आपने में इमरान हाशमी के साथ उन्होंने कई बोल्ड सीन देकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी. वो सालों से अब पर्दे से दूर हैं. कुछ सालों पहले उन्होंने नाना पाटेकर पर हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर बदसलूकी का आरोप लगाकर भारत में #MeToo आंदोलन की शुरुआत की थी. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक भावुक वीडियो में एक्ट्रेस फूट-फूट कर रोती हुई दिखाई दे रही हैं. साथ ही  दवा कर रही हैं कि उन्हें अपने ही घर में परेशान किया जा रहा है.

भारत के मीटू अभियान की शुरुआत करने वाली तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने अपने घर पर लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया है. वीडियो में, उन्होंने रोते हुए दावा किया कि 2018 से उन्हें धमकाया जा रहा है और हाल ही में उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है. एक अन्य क्लिप में, तेज धमाके की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जो उनके अनुसार रोजाना होती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि तनाव के कारण वो क्रोनिक थकान सिंड्रोम से पीड़ित हो गई हैं. अब वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का विचार कर रही हैं.

वीडियो में तनुश्री ने कहा 'मुझे अपने ही घर में परेशान किया जा रहा है. मैंने अभी पुलिस को फोन किया. वो आए और मुझे उचित शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा. मैं शायद कल या परसों जाऊंगी. मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मुझे इतना परेशान किया है पिछले 4 से 5 सालों में.'

ये भी पढ़ें: 'मिस इंडिया से अध्यात्म तक'' जानें Tanushree Dutta से जुड़े ये 7 किस्से

उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए कहा 'मेरी तबीयत खराब हो गई है. मैं कुछ काम नहीं कर पा रही हूं. मेरा पूरा घर गंदा हो चुका है. मैं नौकरानियां भी नहीं रख सकती क्योंकि उन्हें मेरे घर में बिठा दिया गया है. नौकरानियों के साथ मेरा अनुभव बहुत बुरा रहा है. वे आकर मेरे घर से सामान चुरा ले जाती हैं. मुझे ही अपना सारा काम खुद करना पड़ता है. मैं अपने ही घर में परेशान हो रही हूं. प्लीज कोई मेरी मदद करो.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement