Advertisement

Tanu Weds Manu 3 की शूटिंग शुरू, Kangana Ranaut संग दिखे R Madhavan

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और आर माधवन (R Madhavan) ने अपनी फिल्म तनु वेड्स मनु 3 (Tanu Weds Manu 3)  की शूटिंग शुरू कर दी है और इसको लेकर एक्ट्रेस ने अपडेट शेयर किया है.

Latest News
Tanu Weds Manu 3 की शूटिंग शुरू, Kangana Ranaut संग दिखे R Madhavan

Tanu Weds Manu 3

Add DNA as a Preferred Source

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और आर माधवन (R Madhavan) साल 2011 की फिल्म तनु वेड्स मनु (Tanu Weds Manu) में साथ नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था.  वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट तनु वेड्स मनु रिटर्न(Tanu Weds Manu Return) ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं थी और लोगों को यह फिल्म भी काफी पसंद आई थी. दोनों फिल्मों के जबरदस्त हिट होने के बाद अब इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है. दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने तनु वेड्स मनु 3 (Tanu Weds Manu 3)  को लेकर अपडेट शेयर किया है.

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर 25 जनवरी को एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें कंगना अपनी तनु वेड्स मनु 3 की टीम के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो में कंगना रनौत आर माधवन के साथ बैठे हुए दिख रही हैं. इस दौरान दोनों बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. कंगना ने ब्लू और व्हाइट प्रिंटेड सूट पहना है और माधवन ने मरून कलर की जैकेट पहनी है.

यह भी पढ़ें- Emergency Box Office Collection: संडे के दिन कंगना रनौत की फिल्म ने दिखाया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

टीम के साथ वापस आकर खुश हैं कंगना

इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, '' मेरी फेवरेट फिल्म टीम के साथ वापस लौटकर खुशी हो रही है. इस फोटो में एक्ट्रेस ने आर माधवन को टैग किया है. फिल्म की शूटिंग ऊटी में हो रही है.

Kangana Ranaut Insta Story

यह भी पढ़ें- कई झगड़ों और विवादों के बाद क्या Swara Bhasker संग दोबारा काम करेंगी Kangana Ranaut,'क्वीन' ने किया खुलासा

इस फिल्म में नजर आईं कंगना

काम को लेकर बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और आपातकाल पर बनी है. यह एक बेहतरीन पॉलिटिकल ड्रामा है. इसका निर्देशन और लेखन भी एक्ट्रेस ने किया है. वहीं, आर माधवन आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म शैतान में नजर आए थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement