Advertisement

Tanishaa Mukerji: ज्योतिष भी नहीं बचा पाए डूबता करियर, बोल्ड सीन भी हुए फेल, जानें अब कहां हैं एक्ट्रेस

Tanishaa Mukerji ने बताया था कि करियर के बुरे दौर में जी-तोड़ मेहनत के साथ- साथ उन्होंने ज्योतिष का सहारा लेना शुरू कर दिया था.

Tanishaa Mukerji: ज्योतिष भी नहीं बचा पाए डूबता करियर, बोल्ड सीन भी हुए फेल, जानें अब कहां हैं एक्ट्रेस

Tanishaa Mukerji: तनीषा मुखर्जी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. वहीं, कई स्टारकिड्स ऐसे भी हैं, जो लाख कोशिशों के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पाए. इस लिस्ट में एक नाम काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) का भी है. तनीषा ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्मी सफर को लेकर बात की है. उन्होंने बताया है कि किस तरह वो डूबता करियर बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा चुकी हैं. उन्होंने फिल्मों में बोल्ड सीन दिए और यहां तक की ज्योतिष का सहारा भी लिया लेकिन कुछ काम नहीं आया. हालांकि, दाद देने वाली बात ये है कि तनीषा ने आज भी हिम्मत नहीं हारी है.

Tanishaa Mukerji ने फिल्म हिट करवाने के लिए किया ये काम

अभिनेत्री तनूजा की बेटी और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने 2003 में फिल्म 'श्श्श...' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं लेकिन सभी फ्लॉप साबित हुईं. बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तनीषा ने बताया कि उन्होंने जी- तोड़ मेहनत के साथ- साथ कई और चीजों का सहारा लिया. तनीषा कहती हैं कि वो ज्योतिष के चक्कर में फंसी थीं, फिल्म रिलीज से पहले पूजा करवाती थीं, मोती पहने रखती थीं. वहीं, जब ये सबकुछ भी काम नहीं आया तो उन्हें समझ आने लगा कि इससे काम नहीं बनेगा.

ये भी पढ़ें- 'Aryan Khan और Nysa Devgan साथ भाग गए तो'? जब ये सोच कर बुरी तरह डर गए Shah Rukh Khan

परिवार ने की मदद लेकिन...

तनीषा बताती हैं कि करियर के बुरे दौर में वो कई फिल्ममेकर्स, डायरेक्टर्स से मिलती रहीं लेकिन किसी ने भी उन्हें काम नहीं दिया. इसके बाद उनका परिवार मदद के लिए आगे आया और साल 2005 में तनीषा को यशराज ने अप्रोच किया. फिर फिल्म बनीं 'नील एन निक्की', जिसमें तनीषा, उदय चोपड़ा के साथ नजर आईं. इस फिल्म में उन्होंने बिकिनी सीन्स भी दिए लेकिन एक बार फिर से उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई.

ये भी पढ़ें- 20 साल की हुईं अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी नीसा, कपल ने कुछ इस अंदाज में किया विश

हिम्मत नहीं हरीं तनीषा

वहीं, तनीषा फिर भी हिम्मत नहीं हारी हैं. लंबे गैप के बाद उन्होंने साल 2021 में फिल्म 'कोड नेम अब्दुल' से कमबैक किया था. हालांकि, इस फिल्म को भी अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला. वहीं, अब तनीषा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते हुए लगातार जुड़ी रहती हैं और अपने अगले अच्छे प्रोजेक्ट के लिए इंतजार कर रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement