Advertisement

रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vijay Varma के साथ फिर नजर आईं Tamannaah Bhatia, फैंस बोले 'जोड़ी हिट है'

Tamannaah Bhatia और Vijay Varma के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा हो रही है. दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है. वहीं एक बार फिर दोनों सेलेब साथ में नजर आए जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vijay Varma के साथ फिर नजर आईं Tamannaah Bhatia, फैंस बोले 'जोड़ी हिट है'

Tamannaah Bhatia Vijay Varma 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. बीते काफी महीनों से एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) के साथ जोड़ा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों सेलेब्स अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं. दोनों के रिलेशनशिप को हवा तब मिली जब दोनों इसी साल गोवा में नए साल का जश्न मनाते हुए देखे गए. इस दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो लिप लॉक (Tamannaah Vijay Lip lock video) करते हुए नजर आए. अब दोनों को फिर एक साथ देखा गया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

तमन्ना भाटिया और विजय ने अभी तक अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है पर आए दिन एक साथ नजर आ जाते हैं. फैंस भी उनके बारे में हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं. इन चर्चाओं के बीच, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा फिर एक बार साथ में नजर आए. दोनों को हाल ही में पीवीआर से बाहर निकलते हुए देखा गया. हालांकि उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था, लेकिन फैंस ने उन्हें तुरंत पहचान लिया. 

ये भी पढ़ें: Vijay Varma-Tamannaah Bhatia Kiss: जानें 'किस' तक कैसे पहुंची बात और कहां हुई थी पहली मुलाकात

कपल ने भले ही पैप्स को साथ में पोज ना दिया हो पर फैंस उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगा चुके हैं. वो कपल को 'हिट जोड़ी तक रहे हैं.' बीते दिनों विजय के तमन्ना को दिए एक निकनेम की भी काफी चर्चा थी. एक्टर तमन्ना को तमाटर कहकर बुलाते हैं.

ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia को प्यार से क्या बुलाते हैं रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vijay Varma? जानकर छूट जाएगी हंसी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द ही सुजॉय घोष की लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories 2) में नजर आने वाले हैं. हालांकि, इस प्रोजेक्ट की शूटिंग से पहले दोनों की पहली मुलाकात दलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हुई थी.

Liplock का वीडियो हुआ था वायरल 

बता दें कि एक्ट्रेस ने विजय वर्मा के साथ गोवा में नए साल का जश्न मनाया था. इस दौरान उनके एक कथित वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. वीडियो में तमन्ना और विजय पार्टी में काफी क्लोज थे और एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement