Advertisement

Tamannaah Bhatia और Vijay Varma ने फिर मचाया तहलका, 'डेट' से वायरल हुईं अनदेखी Photos

Tamannaah Bhatia और Vijay Varma डेटिंग की खबरों के बीच एक बार फिर से साथ स्पॉट किए गए हैं. दोनों की डिनर डेट से कुछ अनदेखी फोटोज वायरल हो रही हैं.

Tamannaah Bhatia और Vijay Varma ने फिर मचाया तहलका, 'डेट' से वायरल हुईं अनदेखी Photos

Tamannaah Bhatia, Vijay Varma (Photo Credit- @gupshup24x7/Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपना जादू चला चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 33 की तमन्ना, 37 के अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) को डेट कर रही हैं. दोनों की डेटिंग की अफवाहें तो खूब फैलीं लेकिन इन्होंने कभी भी इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई. वहीं, एक बार फिर से कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों की लव लाइफ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है ये तस्वीरें दोनों के डिनर डेट की हैं.

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग को लेकर खबरें तब वायरल हुई थीं जब दोनों का गोवा से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें तमन्ना और विजय एक साथ न्यू ईयर सेलीबेट करते दिखाई दे रहे थे. हालांकि, तब से लेकर अब तक दोनों ने अब तक डेटिंग की खबरों को कंफर्म नहीं किया है. इस बीच हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों मुंबई में डिनर डेट इंजॉय करने निकले थे. इस डेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें एक गाड़ी में साथ बैठे नजर आ रहे हैं. विजय गाड़ी चला रहे हैं और तमन्ना बगल वाली सीट पर बैठी हैं.

ये भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia को प्यार से क्या बुलाते हैं रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय वर्मा, जानकर छूट जाएगी हंसी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GUPSHUP24X7 (@gupshup24x7)

बताया जा रहा है कि दोनों डिनर डेट से निकले थे, इसी दौरान पपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया. तमन्ना और विजय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं. फैंस एक बार फिर से इस रूमर्ड कपल को लेकर बात करने लगे हैं. बता दें कि तमन्ना और विजय अकसर एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं. हालांकि, तमन्ना कुछ समय पहले डेटिंग की अफवाहों पर जवाब दे चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि 'हमने साथ में एक फिल्म की है. इसके बाद से ही ये अफवाहें उड़ रही हैं. इन खबरों पर रिएक्शन देना मुझे जरुरी नहीं लगता'.

ये भी पढ़ें- IPL 2023 Opening Ceremony: Rashmika Mandanna ने Natu Natu पर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement