Advertisement

डेटिंग की अफवाहों के बीच बांद्रा में स्पॉट हुए Tamannaah Bhatia और Vijay Varma, कैमरे के सामने दिया ऐसा रिएक्शन

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)और एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) एक साथ बांद्रा में स्पॉट किए गए हैं.

डेटिंग की अफवाहों के बीच बांद्रा में स्पॉट हुए Tamannaah Bhatia और Vijay Varma, कैमरे के सामने दिया ऐसा रिएक्शन

Tamannaah Bhatia Vijay Varma: तमन्ना भाटिया विजय वर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)और एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma)बी टाउन के न्यू लव बर्ड्स कहे जा रहे हैं. दोनों कलाकारों की डेटिंग की अफवाह बीते काफी वक्त से उड़ रही है. दोनों को अक्सर कई इवेंट्स और लंच डेट के लिए साथ देखा गया है. वहीं, एक बार फिर से विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को बांद्रा, मुंबई में साथ देखा गया है. 

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में रूमर्ड कपल एक साथ नजर आ रहे हैं. दोनों ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है. तमन्ना ने इस दौरान ब्लैक ब्रालेट क्रॉप टॉप, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक ब्लेजर पहना है और बालों को खुला रखा है. एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रही हैं. वहीं एक्टर विजय वर्मा भी ब्लैक ब्लेजर, व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट में नजर आ रहे हैं. रूमर्ड कपल एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-Tamannaah Bhatia को प्यार से क्या बुलाते हैं रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vijay Varma? जानकर छूट जाएगी हंसी

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वहीं, दोनों कलाकारों की इस वायरल तस्वीर पर यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुझे विजय बतौर एक्टर पसंद हैं, लुक और स्टाइल बनाया जा सकता है, टैलेंट शुरुआत से होता है और मुझे लगता है कि दोनों की केमिस्ट्री शानदार है. थ्री चियर दोनों के लिए. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई काफी लकी हैं. जहां कुछ पॉजिटिव कमेंट देखने को मिले. वहीं, कुछ नेगेटिव कमेंट भी थे. एक यूजर ने विजय वर्मा और तमन्ना की जोड़ी को देखते हुए लिखा- लंगूर के हाथ में अंगूर. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- प्यार वाकई में अंधा होता है. 

ये भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vijay Varma के साथ फिर नजर आईं Tamannaah Bhatia, फैंस बोले 'जोड़ी हिट है'

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं. हालांकि कपल ने इसको लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया हैं. वहीं, बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर साफ इनकार कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि वे और विजय महज अच्छे दोस्त हैं. वहीं, आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया के हाथ में इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसको लेकर वह व्यस्त चल रही हैं. इसके साथ ही विजय वर्मा हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के साथ वेब सीरीज दहाड़ में नजर आए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement