Advertisement

तमन्ना भाटिया ने रैंप पर बिखेरा जलवा, ग्लैमरस अवतार पर ठहरीं सभी की निगाहें, वीडियो वायरल

Tamannaah Bhatia ने हाल ही में एक मशहूर डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया जिसने सबका ध्यान खींचा. एक्ट्रेस का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
तमन्ना भाटिया ने रैंप पर बिखेरा जलवा, ग्लैमरस अवतार पर ठहरीं सभी की निगाहें, वीडियो वायरल

Tamannaah Bhatia

Add DNA as a Preferred Source

साउथ से लेकर बॉलीवुड में छा चुकीं तमन्ना भाटिया फिर से चर्चा में है. इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने खूबसूरत लुक और रैंप वॉक को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में तमन्ना ने इंडिया कुट्योर वीक 2025 में मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैम्प पर चलकर सबका ध्यान खींचा. उनकी रैंप वॉक से लोग काफी इंप्रेस हो गए हैं और उनका ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. 

इंडिया कुट्योर वीक 2025 में तमन्ना भाटिया ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. उन्होंने शो की ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों के लिए अलग-अलग आउटफिट पहने. शो की ओपनिंग में उन्होंने स्ट्रैपलेस, फूलों वाले रंग-बिरंगे चमकीले गाउन में रैम्प वॉक किया जबकि क्लोजिंग में सफेद लहंगे में नजर आईं. दोनों ही लुक बेहद शानदार थे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)

रैम्प पर तमन्ना आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आईं और नजाकत भरे हावभाव से उन्होंने सबका दिल जीता. उन्होंने रैंप पर जादू बिखेरा. फूलों वाले इस गाउन में उनकी एनर्जी बखूब दिख रही है.

photo

ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia के सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, सादगी पर लट्टू हुए फैंस

फिल्मों की बात करें तो तमन्ना अब अजय देवगन और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी फिल्म Vvan की घोषणा हुई है. साथ ही वो नो एंट्री 2 में भी नजर आ सकती हैं जिसकी चर्चा जोरों पर है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement