Advertisement

Tabu कर रही थीं फिल्म Bhola की शूटिंग, ट्रक चलाने के दौरान हो गया हादसा, बाल-बाल बची आंख

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला (Bhola) की शूटिंग कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) के साथ एक हादसा हो गया है. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ट्रक चला रही थीं तभी वह हादसे का शिकार हो गईं और घायल हो गईं.

Latest News
Tabu कर रही थीं फिल्म Bhola की शूटिंग, ट्रक चलाने के दौरान हो गया हादसा, बाल-बाल बची आंख

Tabu : तब्बू

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Tabu Injured: बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू (Tabu) के साथ फिल्म 'भोला' (Bhola) की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया. एक स्टंट करने के दौरान अभिनेत्री चोटिल हो गईं. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म में एक्ट्रेस पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं. फिल्म में वह लीड एक्टर के साथ कई खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आएंगी. इस फिल्म अजय देवगन टाइटल रोल निभा रहे हैं.

फिल्म के सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस कथित तौर पर घने जंगल में ट्रक चला रही थीं। ट्रक का पीछा कुछ मोटरसाइकिल गुंडे कर रहे थे। एक ही टेक के दौरान ट्रक के बगल में पागलों की तरह दौड़ रही बाइकों में से एक ट्रक से टकरा गई और ट्रक में सवार तब्बू के साथ दुर्घटना घट गई.

ये भी पढ़ें - Mukesh Khanna ने लड़कियों को लेकर दे दिया विवादित बयान, यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

सूत्र ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांच का एक टुकड़े उड़ गए और तब्बू की दाहिनी आंख के ठीक ऊपर कट लग गया। कट से खून बह रहा था लेकिन सौभाग्य से, घाव उसके माथे पर दाहिनी ओर की भौं के ठीक ऊपर था। सौभाग्य से उनकी आंख बच गई.

ये भी पढ़ें - Aamir Khan को शक्तिमान ने बताया अपराधी? बोले - दूंगा सजा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement