Advertisement

तारक मेहता की बबीता जी ने देखी Shah Rukh Khan की Jawan, मुनमुन दत्ता ने जमकर की तारीफ

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान(Jawan) की टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak mehta ka ooltah chashmah) की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता(munmun dutta) ने जमकर तारीफ की है.

Latest News
तारक मेहता की बबीता जी ने देखी Shah Rukh Khan की Jawan, मुनमुन दत्ता ने जमकर की तारीफ

munmun dutta, Jawan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान(Jawan) का जादू सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है. जवान की चारों ओर जमकर तारीफ हो रही है. बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी जगत के कलाकारों ने भी जवान की खूब तारीफ की है. वहीं इस बीच टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak mehta ka ooltah chashmah) की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता(munmun dutta) ने हाल ही में जवान देखी है और उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है.

दरअसल, अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर मुनमुन ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म जवान के पोस्ट संग पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की है. इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की डंगरी पहनी है और उन्होंने कैप लगाई हुई है. इस दौरान उन्होंने हल्का मेकअप किया है. एक्ट्रेस इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में जवान की दो छोटी क्लिप भी शेयर की हैं.

ये भी पढ़ें- वेंटिलेटर पर Jawan देखने थिएटर पहुंचा किंग खान का जबरा फैन, वायरल हुआ वीडियो

फिल्म के लिए बबीता जी ने कही ये बात

मुनमुन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- जवान के लिए तालियां. मैं रोई, मैं हंसी, मैंने डांस किया और मैं सबसे बड़ी स्माइल के साथ थिएटर से बाहर आई. यह फिल्म बेहद बेहतरीन थी. उन्होंने ये भी कहा कि वह शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं.

मुनमुन ने की निर्देशन की तारीफ

इसके आगे उन्होंने लिखा-यह फिल्म कितनी सच्ची एंटरटेनमेंट फिल्म थी. बेहतरीन कहानियों वाली महिला किरदारों से भरपूर फिल्म बनाना हमारी इंडस्ट्री के एक लीडिंग इंसान के दिमाग से ही आ सकता है और वह हैं शाहरुख खान. डायरेक्शन, एक्शन,  वो साउथ का तड़का जो एटली लेकर आए, वाह, इससे बेहतर नहीं हो सका. निश्चित रूप से मनोरंजन के दूसरे राउंड के लिए वापस जा रही हूं. 

ये भी पढ़ें- Deepika Padukone ने Jawan के लिए नहीं ली फीस, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की वजह

शाहरुख खान हैं मुनमुन के बचपन के क्रश

आखिर में उन्होंने बताया कि शाहरुख खान उनके क्रश हैं. मुनमुन ने लिखा- आखिर में, शाहरुख हमेशा मेरे बचपन के क्रश, मेरे हीरो बने रहेंगे, जिन्हें मैंने सालों तक स्क्रीन पर अपना आदर्श माना और उनसे मिलने और उनके साथ काम करने का मौका मिलने के बाद, मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूं कि उनके जैसा कोई नहीं है. 

फिल्म प्रमोशन के लिए तारक मेहता में पहुंच चुके हैं शाहरुख

आपको बता दें कि शाहरुख खान तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दो बार शिरकत कर चुके हैं. वे शो में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. इसके बाद वे अपनी दूसरी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लिए भी तारक मेहता में नजर आए थे. 

इन कलाकारों ने फिल्म में किया एक्ट

जवान के कलेक्शन को लेकर बात की जाए तो फिल्म ने अपने 9 दिनों में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 400 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है. वहीं, फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार नजर आए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement