Advertisement

आखिरकार सामने आई Taapsee Pannu की शादी की पहली झलक, पंजाबी ब्राइड बनीं एक्ट्रेस तो देसी रंग में रंगे Mathias Boe

आखिरकार Taapsee Pannu की शादी की पहली वीडियो सामने आ गई है. इसमें दुल्हा दुल्हन की झलक देखी जा सकती है. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

आखिरकार सामने आई Taapsee Pannu की शादी की पहली झलक, पंजाबी ब्राइड बनीं एक्ट्रेस तो देसी रंग में रंगे Mathias Boe

Taapsee Pannu wedding First video तापसी पन्नू शादी 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) हाल ही में अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थीं. खबरें थी कि उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ शादी कर ली है. हालांकि, कपल ने अपनी शादी (Taapsee Pannu wedding) की कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं की थी. अब इंटरनेट पर उनकी शादी का पहला वीडियो लीक हो गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में, तापसी की दुल्हन वाली एंट्री से लेकर जयमाला को भी देखा जा सकता है. वहीं इस वीडियो में दूल्हे राजा मैथियस बोई (Taapsee Pannu) भी दिखे हैं.

तापसी पन्नू की शादी के इस वीडियो ने फैंस को खुश कर दिया है. रेडिट पर लीक हुए वीडियो ने तहलका मचा दिया है. अपनी शादी में तापसी लाल दुल्हन का सूट पहने दिखीं. वो वरामाला के लिए जाते समय डांस करती हुई दिखीं. वहीं वरमाला के समय उनके होने वाले पति मंच पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल इस वीडियो को देख उनके फैंस काफी खुश हैं और लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. अब लोगों को इंतजार है कि खुद तापसी अपनी शादी की फोटो शेयर करें.

 Taapse Pannu Wedding Video
byu/PinPitiful inBollyBlindsNGossip
 
 
 

पंजाबी ब्राइड बनीं Taapsee

वीडियो में तापसी लाल हैवी सलवार सूट में दिखीं. इसी के साथ उन्होंने चूड़ा और कलीरे भी पहने थे. वहीं दूल्हे राजा शेरवानी और पगड़ी पहने दिखे. इस वीडियो में तापसी की बहन शगुन पन्नू भी दिखीं जो उनके साथ ब्राइडल एंट्री के समय थीं. वीडियो में देख जा सकता है कि शादी कहीं आउटडोर में रखी गई थी.


ये भी पढ़ें: Taapsee Pannu से पहले चोरी-छुपे शादी कर चुके हैं ये 7 सेलेब्स


उदयपुर में की शादी?

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि तापसी पन्नू अपने बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से जल्द शादी करने वाली हैं. दोनों 10 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं. कहा गया था कि उनकी शादी का जश्न मार्च के अंत में उदयपुर में होगा. वहीं शादी में परिवार वाले और खास दोस्त शामिल होने की खबर थी.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement