Advertisement

Swara Bhasker Wedding First Photo: स्वरा भास्कर ने सपा नेता Fahad Ahmad संग की शादी, लाल साड़ी में दिखीं खूबसूरत

Swara Bhasker Wedding First Photo: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है और उनकी पहली फोटो भी सामने आ गई है.

Latest News
Swara Bhasker Wedding First Photo: स्वरा भास्कर ने सपा नेता Fahad Ahmad संग की शादी, लाल साड़ी में दिखीं खूबसूरत

Swara Bhasakar Wedding

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Swara Bhasker Wedding First Photo: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है. उनकी शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. स्वरा ने अपनी पर्सनल लाइफ लंबे समय तक सभी से छुपाकर रखी थी. हालांकि, कुछ समय पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए हिंट दी थी कि उन्हें प्यार मिल गया है लेकिन तब भी उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा नहीं दिखाया था. वहीं, अब उन्होंने सीधा फैंस को शादी की खबर से तगड़ा सरप्राइज दिया है. स्वरा की पति (Swara Bhasker Husband) के साथ शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. उनके पति समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जाने- माने नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) हैं.

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों शादी करने के बाद एक- दूसरे का हाथ थामे चलते दिखाी दे रहे हैं. इस तस्वीर में फहद ने सफेद कुर्ता- पायजामा के साथ रेड कलर की जैकेट डाली हुआ है और स्वरा ने उसी लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है. स्वरा ने इस साड़ी के साथ अपने लुक को बेहद सादा रखा है. उन्होंने गहनों के नाम पर सिर्फ मांग टीका लगाया है. वहीं, इस तस्वीर में दोनों के गले में माला दिखाई दे रही है. यहां देखें शादी के बाद वायरल हुई स्वरा और फहद की फोटो-

ये भी पढ़ें- 'Shahrukh Khan ने बर्बाद की मेरी लव लाइफ...', Swara Bhaskar ने किंग खान को लेकर क्यों कही ये बात

Swara Bhasakar Wedding First Photo

इसके अलावा स्वरा ने अपनी शादी का ऐलान एक बेहद खास तरीके से किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने फहद के साथ अपनी पूरी लव स्टोरी सुनाई है. उन्होंने बताया है कि किस तरह एक पॉलिटिकल कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर एक- दूसरे के घर आना- जाना शुरू हुआ और दोनों में प्यार हो गया था. स्वरा और फहद ने अपनी शादी में तामझाम के बजाए सिंपल तरीके को चुना.

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut के 'B-Grade एक्ट्रेस' वाले बयान पर आगबबूला हुईं Swara Bhaskar

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement