Advertisement

Swara Bhasker ने साध्वी प्राची के 'फ्रिज' वाले बयान पर किया रिएक्ट, पोस्ट शेयर कर बोलीं 'नफरत पर होती है मोहब्बत की जीत'

Swara Bhasker ने अपनी शादी को लेकर बीजेपी (BJP) नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) के बयान पर रिएक्शन दिया है.

Swara Bhasker ने साध्वी प्राची के 'फ्रिज' वाले बयान पर किया रिएक्ट, पोस्ट शेयर कर बोलीं 'नफरत पर होती है मोहब्बत की जीत'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं. एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) संग कोर्ट मैरिज की है. वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद एक ओर जहां स्वरा को बधाई देने वालों का तांता लग गया तो दूसरी ओर कइयों ने इसे लेकर एक्ट्रेस को निशाने पर लेना भी शुरू कर दिया है. बीते दिनों स्वरा की इंटर रिलीजन मैरिज पर निशाना साधते हुए बीजेपी (BJP) नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने उन्हें श्रद्धा वॉकर मर्डर केस (Shraddha Walkar Murder) की याद दिलाई थी. अब इसे लेकर स्वरा का रिएक्शन सामने आया है. 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अभी हाल ही में बरेली में मीडिया संग हुई एक बातचीत के दौरान स्वरा की शादी पर निशाना साधते हुए साध्वी प्राची ने कहा था, 'उसे श्रद्धा का वो फ्रिज याद कर लेना चाहिए जिसमें 35 टुकड़े मिले थे. श्रद्धा के जो 35 टुकड़े हुए थे, शायद स्वरा भास्कर ने उसे गहराई से देखा नहीं, वो फ्रिज भूल गई है, उसे देख लेती एक बार तो फिर जीवन का निर्णय लेती. एक और बच्ची निक्की के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी.'

यह भी पढ़ें- Swara Bhasker की शादी पर बोले महंत राजू दास, 'वो हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहें तो शादी मुबारक'

साध्वी प्राची यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा था, 'लड़कियां अक्सर भटक जाती हैं लेकिन इससे काफी दुख होता है क्योंकि फिर या तो वे किसी सूटकेस में मिलती हैं या फिर किसी बोरे में या फ्रिज में पाई जाती हैं. इसके बाद उनके 35 टुकड़े मिलते हैं. स्वरा भास्कर की भी सूचना जल्द ही आएगी, उनके तलाक की खबर भी जल्द आएगी.'

साध्वी प्राची के इस बयान पर पलटवार करते हुए एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया है. इस ट्वीट में लिखा था, 'मूर्ख संघियों ने एक बार फिर स्वरा भास्कर की शादी को लेकर जातिगत अभियान शुरू किया है. इस्लामोफोबिक कमेंट्स की बाढ़ सोशल मीडिया पर नजर आ रही है लेकिन उन्हें नहीं पता कि नफरत कितनी भी कोशिश कर ले, मोहब्बत की ही जीत होती है.' स्वरा ने इस ट्वीट के साथ हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं. 

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut के 'B-Grade एक्ट्रेस' वाले बयान पर आगबबूला हुईं Swara Bhaskar

यहां देखें स्वरा भास्कर का ट्वीट-

 

 

बता दें कि स्वरा भास्कर साल 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान पहली बार फहाद से मिली थीं. यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. वहीं, कोर्ट मैरिज करने के बाद अब स्वरा और फहद मार्च में ट्रैडिशनल वेडिंग करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement