Advertisement

जब Swara Bhasker ने बड़े पर्दे पर समझाया था ‘चरम सुख’ का मतलब, लोगों ने लगा दी थी क्लास

Swara Bhasker फिल्म Veere Di Wedding में अपने रोल को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. इसमें उनके कुछ एक डायलॉग ऐसे रहे हैं जिसके कारण वो ट्रोल भी हुई थीं.

जब Swara Bhasker ने बड़े पर्दे पर समझाया था ‘चरम सुख’ का मतलब, लोगों ने लगा दी थी क्लास

Swara Bhasker 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वारा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों सपा नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) संग अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. जबसे एक्ट्रेस की शादी की फोटो सामने आई है तबसे वो लोगों के निशाने पर हैं. हालांकि ये पहले बार नहीं है जब एक्ट्रेस को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा हो. स्वरा ना सिर्फ अपने विवादित बयानों और ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं बल्कि फिल्मों में उनके डायलॉग को लेकर भी लोग उन्हें कई बार खरी खोटी सुना चुके हैं. इसी में से एक फिल्म है वीरे दी वेडिंग, जिसमें एक्ट्रेस के बिंदास किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.       

साल 2018 में आई फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर सहित कई सितारे मौजूद थे. ये फिल्म फीमेल फ्रेंडशिप और उनकी जिंदगी में हो रहे उतार-चढ़ाव के बारे में थी. इस फिल्म में स्वरा भास्कर के कई ऐसे डायलॉग थे जिन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस के मास्टरबेशन वाले सीन पर काफी विवाद हुआ था. 

इस फिल्म में स्वरा भास्कर का एक मास्टरबेशन वाला सीन था जिसको लेकर वो काफी ट्रोल हुई थीं. फिल्म में उनका एक डायलॉग काफी वायरल हुआ था. ये डायलॉग था Guess what an orgasm is called in Hindi, ladies? Charam Sukh.. 

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut के 'B-Grade एक्ट्रेस' वाले बयान पर आगबबूला हुईं Swara Bhaskar, कह दी ये बात

इसपर मचे बवाल के बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लड़के करें तो सही और हम बेडरूम में ऐसा करें तो हमें शर्मिंदा होना पड़ता है. स्वरा के इस सीन को लेकर करीना से लेकर सोनम तक ने उन्हें सपोर्ट किया था. यहां तक कि एक्ट्रेस की मां ने भी उनका साथ दिया था.

ये भी पढ़ें: Swara Bhasker के पति को 'भाई' कहने वाले विवाद पर हसबैंड Fahad Ahmad ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ऐसी बात 

इसके अलावा एक और डायलॉग था फिल्म में जिसको लेकर बवाल छिड़ा था. 'तू ना कम्पलीट पैकेज है, बाहर से सती अंदर से स्लटी ' (Tu na complete package hai … Bahar se Sati, andar se Slutty). हालांकि तमाम विवादों के बाद भी लोगों को फिल्म काफी पसंद आई थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement