बॉलीवुड
Swara Bhasker और उनके पति Fahad Ahmad ने धमाकेदार Qawwali Party दी थी. इस पार्टी की इनसाइड फोटोज में सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav भी दिखे.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने कुछ दिनों पहले ही सपा नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) के साथ शादी रचाई है. दोनों ने कोर्ट मैरिज पहले ही कर ली थी वहीं, अब इसके बाद अब पारंपरिक तरीके से शादी की रस्में निभा रहे हैं. बीते दिनों स्वरा साउथ इंडियन ब्राइड बनकर शादी की रस्में निभाती दिखी थीं. वहीं, स्वरा ने फहद के साथ मिलकर कव्वाली पार्टी (Qawwali Party) का आयोजन किया है. इस कव्वाली पार्टी में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत कई राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए और पार्टी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं.
दरअसल, हाल ही में स्वरा भास्कर और फहद अहमद की कव्वाली पार्टी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ईवेंट में एंट्री लेते दिखाई दे रहे हैं. उनकी एंट्री जबरदस्त ढ़ोल- नगाड़ों के साथ हुई. इस पार्टी में स्वरा ग्रीन सूट में दिखाई दीं और उनके पति फहद नीले रंग की शेरवानी पहने नजर आए. वहीं, पार्टी में अखिलेश यादव सफेद कुर्ता- पायजामा पहने, ब्लैक हाफ जैकेट और लाल टोपी वाले लुक में शिरकत करते दिखाई दिए. यहां देखें वायरल हो रहा इस पार्टी का इनसाइड वीडियो-
ये भी पढ़ें- Swara-Fahad Wedding: फहद अहमद संग ना निकाह ना ही सात फेरे लेंगी स्वरा भास्कर, शादी को लेकर लिया बड़ा फैसला
स्वरा भास्कर-फ़हद अहमद के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ मुबारकबाद! pic.twitter.com/Z8XVudQiRe
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 16, 2023
अखिलेश यादव ने इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो नए जोड़े के बगल में बैठे कव्वाली सुनते दिखाई दे रहे हैं. अखिलेश द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में माकपा नेता सीताराम येचुरी भी नजर आ रहे हैं. इन फोटोज के साथ अखिलेश यादव ने स्वरा और फहद को शादी की बधाई देते हुए लिखा- 'स्वरा भास्कर- फ़हद अहमद के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ मुबारकबाद!'.
ये भी पढ़ें- इंकलाब जिंदाबाद' Swara Bhasker के रिसेप्शन पार्टी कार्ड हो रहा बवाल, लोग बोले- ये भी नेगेटिव बना दिया
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.