Advertisement

Swara Bhasker: अपनी विदाई में रोती हुई नजर आईं स्वरा भास्कर, पिता बोले 'खड़ूस पिता के लिए ये इमोशनल पल'

Swara Bhasker की शादी के बाद उनकी विदाई का video सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आईं. उनकी मां भी इस दौरान आंसू पोछती दिखीं.

Latest News
Swara Bhasker: अपनी विदाई में रोती हुई नजर आईं स्वरा भास्कर, पिता बोले 'खड़ूस पिता के लिए ये इमोशनल पल'

Swara Bhasker cries at her vidai

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की शादी इन दिनों काफी चर्चा में रही है. उनकी शादी से लेकर रिसेप्शन तक की फोटोज काफी वायरल हुईं. एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के फहद अहमद (Fahad Ahmad) के साथ दिल्ली में पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी की. कुछ समय पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज (Swara Bhasker Fahad Ahmad court marriage) कर ली थी. वहीं अब स्वरा की विदाई का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस को भावुक होते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो पर उनके पिता ने भी रिएक्ट किया है.

स्वरा भास्कर अपनी विदाई में पिंक कलर के हैवी लहंगे में नजर आईं. वीडियो में उनके पति फहद, भाई इशान भास्कर और मां इरा भास्कर के अलावा कई और महमान नजर आए. वहीं इस वीडियो में एक शख्स कविता सुनाते हुए नजर आया. अपनी विदाई में स्वरा को काफी इमोशनल होते देखा गया.  

स्वरा के एक दोस्त ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया और लिखा, "बेस्टी स्वरा को उनकी विदाई पर विदा करते हुए, हम सभी के लिए भावनात्मक रूप से अभिभूत करने वाला पल ... कठिन लड़का, ईशान भास्कर उर्फ ​​अबू, एक कारण के लिए चश्मे में और क्रूर कमोडोर (स्वरा के पिता) ने फ्रेम से बाहर रहने का फैसला किया. मुबा को विशेष धन्यवाद.' 

ये भी पढ़ें: Swara Bhasker Reception: पति Fahad Ahmad संग एक्ट्रेस ने जमकर दिए पोज, राहुल गांधी से लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल हुए जश्न में शामिल

इस वीडियो को एक्ट्रेस के पिता सी उदय भास्कर ने भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि वो फ्रेम में क्यों नहीं रहना पसंद करते हैं। उन्होंने लिखा, 'इस मार्मिक क्षण को साझा करने के लिए धन्यवाद क्योंकि स्वरा भास्कर की शादी हो गई है. हां... कठोर कमोडोर के पास फ्रेम से बाहर रहने का अच्छा कारण था... यह वास्तव में एक खड़ूस पिता के लिए भी भावनात्मक पल है. हमारी प्रिय स्वरा की 'बिदाई'.

ये भी पढ़ें: Swara Bhasker ने Fahad Ahmad संग दूसरी बार रचाई शादी, दुल्हन बनकर किया धमाकेदार डांस

बता दें कि एक्ट्रेस ने कोर्ट मैरिज करने के बाद दिल्ली में अपने नाना-नानी के घर बड़ी ही धूमधाम के साथ पारंपरिक शादी की हर रस्म निभाई. अदाकारा ने अपने खास दिन से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement