Advertisement

Swara Bhasker Wedding: 'भाई' से 'मियां' बने Fahad Ahmad, एक्ट्रेस के ट्वीट पर मचा बवाल

Swara Bhasker Wedding: स्वरा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पति Fahad Ahmad को 'भाई' कह डाला है.

Swara Bhasker Wedding: 'भाई' से 'मियां' बने Fahad Ahmad, एक्ट्रेस के ट्वीट पर मचा बवाल

Swara Bhasker, Fahad Ahmad: स्वरा भास्कर, फहद अहमद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Swara Bhasker Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने आज यानी 16 फरवरी को शादी कर ली है. उन्होंने सोशल अकाउंट पर रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए अपनी शादी का ऐलान भी कर दिया है. वहीं, शादी के बाद दोनों की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. वहीं, अब स्वरा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. ये ट्वीट 14 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिस पर खूब बवाल हो रहा है. बवाल इसलिए क्योंकि स्वरा ने इस पोस्ट में अपने पति को 'भाई' कहकर संबोधित कर डाला था. ट्रोल्स को ये बात कुछ हजम नहीं हो रही है.

दरअरल, हाल ही में स्वरा का 14 दिन पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. इस ट्वीट में स्वरा ने पति फहद को बर्थडे पर विश किया था. इस विश में उन्होंने लिखा था कि 'जन्मदिन मुबारक फ़हाद मियां! भाई का कॉन्फ़िडेंस बरकरार रहे. खुश रहो, आबाद रहो..  उम्र हो रही है अब शादी कर लो!'. यहां देखें वायरल हो रहा स्वरा का ये पोस्ट-

ये भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शन पर शुरू हुई Swara Bhasker और Fahad Ahmad की लव स्टोरी, फिल्मी है पूरी कहानी

इस पोस्ट में स्वरा का पति फहद को भाई कहना कई लोगों को रास नहीं आया है और इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि दोनों की लव स्टोरी एक विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुई थी. जिसमें स्वरा जमकर बोली थीं और फहद उसके साथ स्टेज पर खड़े हुए थे. ये विरोध प्रदर्शन सीएए विवाद को लेकर था. स्वरा और फहद ने 6 जनवरी को कोर्ट में शादी के लिए अर्जी डाल दी थी. वहीं, अब दोनों शादीशुदा कपल हैं. 16 फरवरी को एक्ट्रेस ने अपनी शादी का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें- Swara Bhasker Wedding First Photo: स्वरा भास्कर ने सपा नेता Fahad Ahmad से की शादी, लाल साड़ी में दिखीं खूबसूरत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement