Advertisement

मां बनने वाली हैं Swara Bhasker, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए किया ऐलान, चार महीने पहले की थी शादी

Swara Bhasker Pregnant: स्वरा ने अपने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. शादी के चार महीने बाद उन्होंने ये खुशखबरी दी है.

Latest News
मां बनने वाली हैं Swara Bhasker, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए किया ऐलान, चार महीने पहले की थी शादी

Swara Bhasker announce pregnancy 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने कई तरह के कयासों के बीच प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि वो मां बनने वाली हैं. इस फोटो में उनका बेबी बंप (Swara Bhasker Baby Bump) भी साफ नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने पति फहद अमहद (Fahad Ahmad) के साथ फोटोशूट कराया है और इस फोटोशूट को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को खुशखबरी दे दी है. इस खबर के सामने आने के बाद जहां एक तरफ उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है.

स्वरा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो पति के साथ छत पर बैठकर फोटोशूट करवाती दिख रही हैं. उन्होंने पिंक रंग की एक ड्रेस पहनी हुई हैं और रोमांटिक पल इंजॉय कर रही हैं. इस फोटो में एक्ट्रेस का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में प्रेग्नेंसी का ऐलान भी कर दिया है. उन्होंने लिखा- 'कभी कभी आपकी सारी प्रार्थनाएं एक साथ स्वीकार कर ली जाती हैं. मैं भाग्यशाली, आभारी और एक्साइटेड महसूस कर रही हूं. हम नई दुनिया में एंट्री लेने जा रहे हैं'. इस पोस्ट में स्वरा ने अपने पति को टैग किया है. इसके साथ ही उन्होंने #comingsoon #Family #Newarrival #gratitude #octoberbaby. यहां देखें वायरल हो रही ये फोटो-

ये भी पढ़ें- 'Swara Bhasker शादी के साढ़े 4 महीने बाद बनने जा रहीं मां', जानें इंटरनेट पर फैली ऐसी बातों का सच

Swara Bhasker announce pregnancy

इस फोटो पर दिए कैप्शन के जरिए उन्होंने अपनी डिलिवरी डेट की भी हिंट देदी है. स्वरा ने #octoberbaby लिखा है, जिसके बाद कयास लगाे जा रहे हैं कि अक्टूबर उनकी डिलिवरी डेट है. इस खबर के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं, यही वजह है कि उन्होंने 4 महीने बाद बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया. बता दें कि एक्ट्रेस ने 16 फरवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद दोनों की शादी की रस्में कई दिनों तक चली थी.

ये भी पढ़ें- Swara Bhasker ने शेयर की अपने पति फहद अहमद की असली पत्नी की तस्वीरें, बताया 'बेस्ट सौतन'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement