Advertisement

Aarya 3 के फैंस के लिए खुशखबरी, Sushmita Sen ने वीडियो शेयर कर दिया बड़ा अपडेट

सुष्मिता सेन(Sushmita Sen)  ने अपनी आने वाली वेब सीरीज आर्या 3(Aarya 3) की शूटिंग पूरी कर ली है.

Aarya 3 के फैंस के लिए खुशखबरी, Sushmita Sen ने वीडियो शेयर कर दिया बड़ा अपडेट

Sushmita Sen Aarya 3: सुष्मिता सेन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुष्मिता सेन(Sushmita Sen)  एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने काम और दिलदार व्यवहार के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस बीते काफी वक्त से अपनी आने वाली वेब सीरीज आर्या के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त चल रही थीं. इसी दौरान एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते एंजियोप्लास्टी की गई थी. इसके कुछ समय बाद एक्ट्रेस ठीक होकर वापस शूट पर आ गई थीं. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने आर्या 3 की शूटिंग पूरी कर ली है. 

दरअसल, हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना है. उन्होंने पायजामा के साथ कुर्ता और उसके चारों ओर से एक शॉल लपेटा हुआ है. निर्देशक राम माधवानी उन्हें कुछ डांस मूव्स दिखा रहे हैं और वह इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इसके बाद एक्ट्रेस शो में दौलत का किरदार निभाने वाले सिकंदर खेर के पास जाती हैं और उन्हें गले लगाती हैं. एक्ट्रेस ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- और यह समाप्त हो गया. हमेशा के लिए सबसे बेहतरीन कास्ट और क्रू को धन्यवाद. आर्या, दौलत( @sikandarkher) को प्यारा सा हग. सभी को प्यार. 

ये भी पढ़ें- Gold Digger Meaning: Sushmita Sen को क्यों कहा जा रहा है गोल्ड डिगर, कहां से आया यह शब्द, क्या है इसका मतलब ?

सुष्मिता के इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बहुत खुश हैं. इससे पहले भी एक्ट्रेस ने दिल का दौरा पड़ने के बाद वापसी पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वह तलवार बाजी करती हुईं नजर आ रही थीं. एक्ट्रेस के दोनों वीडियो को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. शूटिंग पूरी होने पर फैंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा- आर्या का सीजन 3 देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना ही खुश रहना लाइफ में मैम. वहीं, एक्ट्रेस के वीडियो पर सिकंदर खेर ने भी कमेंट किया है. उन्होंने लिखा- जैसा कि वो कहते हैं, हम सभी को मुबारक हो. 

ये भी पढ़ें- Sushmita Sen Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं पूर्व मिस यूनिवर्स, लेती हैं कई मेल एक्टर्स से भी ज्यादा फीस

आपको बता दें कि आर्या 3 के अलावा सुष्मिता सेन ताली वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज में वह एक ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement