Advertisement

Sushmita Sen के ट्रांसजेंडर लुक ने लूटी तारीफें, Taali का First Look देखकर दंग रह गए लोग

Sushmita Sen की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज Taali का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है जिसे देखकर फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं.

Latest News
Sushmita Sen के ट्रांसजेंडर लुक ने लूटी तारीफें, Taali का First Look देखकर दंग रह गए लोग

Sushmita Sen Web Series Taali: सुष्मिता सेन वेब सीरीज ताली

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की अपकमिंग वेब सीरीज (Web Series) 'ताली' (Taali) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस सीरीज में सुष्मिता, ट्रांस्जेंडर की भूमिका निभाती दिखाई देने वाली हैं. हाल ही में इस सीरीज से सुष्मिता का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. ये लुक फैंस को जमकर इंप्रेस कर रहा है. हर कोई सुष्मिता पर फिदा होता दिखाई दे रहा है.

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आने वाले वेब सीरीज से अपना पहला लुक शेयर कर दिया है. इस लुक में सुष्मिता, माथे पर एक बड़ी सी बिंदी लगाए. बोल्ड रंग कपड़े पहने और बोल्ड मेकअप वाले लुक में दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में सुष्मिता ताली बजाती नजर आ रही हैं. उन्होंने हाथों में एक-एक कंगन पहन रखा है और लेफ्ट हैंड में रिस्ट वॉच पहनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Bollywood की इन हसीनाओं ने करवाई ब्रेस्ट सर्जरी, लुक को देख इंटरनेट पर मचा था बवाल

Sushmita Sen

सुष्मिता का ये लुक रियल लाइफ ट्रांसजेंडर वुमन श्रीगौरी सावंत से इंस्पायर्ड है. 'ताली' सीरीज में सुष्मिता श्रीगौरी सावंत की ही कहानी सुनाती दिखाई देंगी. वहीं, सुष्मिता का ये लुक फैंस को खूब भा रहा है. सभी सुष्मिता की तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, उनके इस लुक ने सीरीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- Lalit Modi-Sushmita Sen का हो गया ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर किया ये काम

वहीं, सीरीज से अपना पहला लुक शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन भी दिलचस्प दिया है. उन्होंने लिखा- 'ताली बजाऊंगी नहीं बजवाऊंगी. मेरा पहला लुक श्रीगौरी सावंत के तौर पर...मैं एक खूबसूरत इंसान को पर्दे पर दिखाने जा रही हूं और इसकी कहानी दुनिया के सामने लाने जा रही हूं... ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement