Advertisement

Sushmita Sen के चश्मे में दिख गया कुछ ऐसा, ट्रोल करने लगे यूजर्स

Sushmita Sen Lalit Modi Relationship: हाल के दिनों में सुष्मिता सेन लगातार सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है.

Sushmita Sen के चश्मे में दिख गया कुछ ऐसा, ट्रोल करने लगे यूजर्स

Sushmita sen

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी :Sushmita Sen Lalit Modi Relationship: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) हाल के दिनों में सोशल मीडिया यूजर्स के टारगेट पर हैं. जब आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi) ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरों और रिलेशनशिप के बारे में शेयर किया, तभी से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. यूजर्स एक्ट्रेस की तस्वीरों के हर चीज की भारी छानबीन कर रहे हैं. हाल ही में बीवी नंबर 1 स्टार ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "आई लव यू दोस्तों." उनकी इस तस्वीर में यूजर्स ने कुछ देख लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

यहां देखें तस्वीर

 

ये भी पढ़ें - Sushmita Sen के साथ घूम रहे थे रोहमन शॉल, कैमरा देखते ही छिपा लिया मुंह

इस तस्वीर पर यूजर्स अजीबोगरीब कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही सेन ने अपनी फोटो पोस्ट किया, एक यूजर ने कहा, "आई हेट यू क्योंकि तुम मेरी ना होकर ललित मोदी की हो गई...एक दिन उससे ज्यादा पैसा कमा के दिखाऊंगा और तुमको अपना बनाऊंगा." एक अन्य यूजर ने उनके एक्स रोहमन शॉल की फोटो के साथ पूछा, "इस नौजवान हैंडसम लड़के में क्या कमी थी सुष्मिता जी."

Sushmita Sen

ये भी पढ़ें - VIDEO: ब्रेकअप के बाद भी बरकरार है प्यार? सुष्मिता को सड़क पर प्रोटेक्ट करते दिखे रोहमन शॉल

कुछ यूजर्स ने सुष्मिता सेन की तरफ से शेयर की गई तस्वीर को जूम करके सनग्लास में परछाई के तौर पर दिख रही बोतल को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ यूजर्स ने अपने कमेंट्स में दावा किया कि वो वोदका की बोतल थीं. इन बोतलों को लेकर यूजर्स लगातार सुष्मिता मजाक उड़ा रहे हैं. एक नेटिजन ने पूछा, "वह क्या है?" एक अन्य नेटिजन ने चुटकी लेते हुए कहा, "मैडम ये वोडका है?" एक यूजर ने कहा, "मैडम आपके चश्में में पता चला आप ललित मोदी के साथ वोडका का भी मजा लेती हैं."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement