Advertisement

Sushmita Sen को स्विमसूट में देख Lalit Modi के उड़े होश, कर दिया ऐसा कमेंट, यूजर्स बोले - अब तो...

Sushmita Sen और Lalit Modi की नजदीकियां आए दिनों सुर्खियां बना जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को सार्डिनिया में वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा गया. इस दौरान क्लिक किए गए वीडियो को देख ललित मोदी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए.

Sushmita Sen को स्विमसूट में देख Lalit Modi के उड़े होश, कर दिया ऐसा कमेंट, यूजर्स बोले - अब तो...

Sushmita Sen : सुष्मिता सेन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) सार्डिनिया में अपनी वेकेशन को एंजॉय कर रही हैं. वहां की चंद तस्वीरों और वीडियो को एक्ट्रेस ने फैंस के बीच शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इन पोस्ट ने उनके लवर ललित मोदी का ध्यान खींचा और उन्होंने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट किया. सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप पोस्ट किया है जिसमें वह मेडिटेरेनियन सी (भूमध्य सागर) में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं.

सफेद स्कर्ट के साथ काले रंग के स्विमसूट में वह एक्ट्रेस शानदार लग रही हैं.

Sushmita Sen

सुष्मिता के बॉयफ्रेंड और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी अपनी लेडी लव की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने लिखा, सार्डिनिया में हॉट लग रही है. उनके इस कमेंट के बाद यूजर्स लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कर रहे हैं. 

एक यूजर ने लिखा, 'हां हां भाई! समझ गए'. वहीं अन्य ने लिखा, "आप नहीं गए?" वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'मानना पड़ेगा, आप जिस तरह से बिंदास होकर बोलते हो. ऐसा लगता है सच में आप उनको प्यार करते हो. और जब प्यार किया तो डरना क्या. भगवान आपका भला करे."

देखें वीडियो

बीते दिनों ललित मोदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था. उन्होंने ट्वीट कर अपनी और सुष्मिता की रोमांटिक फोटो शेयर की थी. ललित मोदी ने ट्वीट की सीरीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते बारे में कई खुलासे किए थे. उन्होंने पहले बताया था कि सुष्मिता उनकी 'बेटरहाफ' हैं. 

 

 

ये भी पढ़ें - Sushmita Sen-Lalit Modi के पुराने प्यार भरे ट्वीट्स वायरल, 9 साल पहले बोले थे- मेरे SMS का जवाब दो!

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ने मालदीव में अपनी हालिया वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं. एक और ट्वीट में ललित मोदी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है. उन्होंने लिखा, ''हमने शादी नहीं की है - बस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वो भी एक दिन होगी ही.''

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement