Advertisement

Sushmita Sen ने अब तक क्यों नहीं की शादी? एक्ट्रेस ने अब जाकर किया खुलासा

Sushmita Sen ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की? 46 साल की अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी लाइफ में तीन बार शादी के बहुत करीब थीं लेकिन यह हो नहीं सका.

Sushmita Sen ने अब तक क्यों नहीं की शादी? एक्ट्रेस ने अब जाकर किया खुलासा

Sushmita Sen : सुष्मिता सेन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उस असली कारण के बारे में बताया है जिस वजह से वह अभी भी सिंगल हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह तीन बार शादी करने के बहुत करीब लेकिन यह हो नहीं पाई. सुष्मिता ने अपनी जिंदगी के 'दिलचस्प मेल' के बारे में बात की और बताया कि कैसे भगवान ने उन्हें हर बार शादी से उन्हें बचाया है.

ट्वीक इंडिया के लिए ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के साथ एक खास बातचीत में सुष्मिता ने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी बेटियों ने कभी भी उन्हें जिंदगी में अकेला नहीं छोड़ा. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह उनकी जिंदगी में आए पुरुषों ने उन्हें निराश किया. 

सुष्मिता ने आगे कहा कि यह भगवान थे जिन्होंने उन्हें तीनों बार शादी करने से मुझे बचाया.

ये भी पढ़ें - Sushmita Sen को मिस यूनिवर्स बने 28 साल पूरे, शेयर किया यादगार पल

अपनी लाइफ में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को प्रायऑरिटी माना. सुष्मिता ने कहा, "जब रेनी को गोद लिया था, तब मेरी जिंदगी में कोई नहीं था. बाद में जो लोग मेरी लाइफ में आए वे यह नहीं समझ पाए कि एक्ट्रेस की प्रायऑरिटी क्या हैं." 

सुष्मिता ने कहा, ''मैं किसी को अपनी जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने की उम्मीद नहीं रखती हैं. लेकिन कोई मुझे अपनी बेटियों से दूर करे, यह मुझे पसंद नहीं. सुष्मिता ने कहा कि एक उम्र तक उनकी बेटियों को उनकी आवश्यकता है.

अब तक शादी नहीं करने के पीछे का कारण बताते हुए सुष्मिता सेन ने कहा, "सौभाग्य से मैं अपने जीवन में कुछ बहुत ही दिलचस्प पुरुषों से मिली, मेरी कभी शादी नहीं करने का एकमात्र कारण यह था कि वे निराश थे. इनमें कुछ भी नहीं था. मेरे बच्चों के साथ क्या करना है. मेरे बच्चे कभी उनसे अपना इक्वेशन नहीं बना पाए. मेरे दोनों बच्चों ने मेरी जिंदगी में लोगों को खुली बाहों से एक्सेप्ट किया है, कभी मुंह नहीं बनाया है. उन्होंने सभी को समान रूप से प्यार दिया है और सम्मान दिया. यह देखना काफी खूबसूरत बात है."

ये भी पढ़ें - Sushmita Sen के भाई भाभी की शादी में मची उथल पुथल, जल्द लेंगे एक दूसरे से तलाक!

सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स बनकर इतिहास रच दिया था. इसके तुरंत बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक सक्सेसफुल अभिनेत्री के तौर पर उभरीं उन्हें आखिरी बार हिट वेब सीरीज 'आर्या' के दूसरे सीजन में देखा गया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement