Advertisement

Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद शूट पर लौटीं एक्ट्रेस, लाइव आकर बयां की खुशी, फैंस बोले 'आप Inspiration हैं'

Sushmita Sen ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव किया जिसमें उन्होंने सभी को शुभो नबोबोरशो (बंगाली नववर्ष) की शुभकामनाएं दीं. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी वेब सीरीज Aarya 3 की शूटिंग के लिए जयपुर में हैं.

Latest News
Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद शूट पर लौटीं एक्ट्रेस, लाइव आकर बयां की खुशी, फैंस बोले 'आप Inspiration हैं'

Sushmita Sen Aarya 3 सुष्मिता सेन आर्या 3

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और शख्सियत से ना जानें कितने दिलों में अलग जगह बना ली है. कुछ समय पहले उनके हार्ट अटैक (Sushmita Sen heart attack) की खबर ने सभी को परेशान कर दिया था. एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट शेयर कर इस बारे में बताया था. इसके बाद वो लगातार अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट दे रही हैं और बता रही हैं कि उनकी हालत अब स्थिर है. इसी बीच फिर से सुष्मिता सेन ने लाइव (Sushmita Sen Live) आकर अपना हालचाल दिया था. साथ उन्होंने सभी को शुभो नबोबोरशो (बंगाली नववर्ष) की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वो अपनी वेब सीरीज आर्या 3 (Aarya 3) की शूटिंग के लिए जयपुर में हैं.

सुष्मिता सेन ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. अब वो काम पर भी वापस आ गई हैं. बंगाली नव वर्ष पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस को बधाई दी. उन्होंने बताया कि वो आर्या के शूट पर लौट आई हैं. वो इस सीरीज की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंची हैं.

बता दें कि पिछली बार जब सुष्मिता राजस्थान में थीं, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और शूटिंग रोकनी पड़ी थी. इसके बाद तुरंत ही उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और वो अपने मुंबई स्थित घर में अपने हेल्थ पर ध्यान दे रही थीं. ऐसे में ठीक होने के बाद, सुष्मिता सेट पर लौट आईं.

ये भी पढ़ें: Sushmita Sen: हार्ट सर्जरी के एक महीने बाद कैसा महसूस कर रही हैं एक्ट्रेस, पोस्ट कर बयान की फीलिंग, फैंस ने कहा 'लीजेंड'

अपने इस लाइव चैट में, एक्ट्रेस ने कहा कि 'वापस आना अद्भुत था'. सुष्मिता ने अपने फैंस को उनके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, 'मुझे उस प्यार की जरूरत है जो ऊर्जा और प्रोत्साहन से भरा हुआ है.'

उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे और उन्हें इंस्पिरेशन बता रहे हैं. लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं और सपोर्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद अपने पुराने ग्रेस के साथ सुष्मिता सेन ने किया रैंप वॉक, फैंस हुए इमोशनल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement