Advertisement

Sushmita Sen-Lalit Modi: रिलेशनशिप के खुलासे के बाद, एक्ट्रेस ने भी शेयर कर दी मालदीव वेकेशन की तस्वीर

Sushmita Sen-Lalit Modi: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिश्ते की सुगबुगाहट के बीच सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने मालदीव के अपने वेकेशन (Maldives vacation) की तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में सुष्मिता सेन व्हाइट गाउन में अथाह समुंदर को निहारती हुई नजर आ रही हैं.

Sushmita Sen-Lalit Modi: रिलेशनशिप के खुलासे के बाद, एक्ट्रेस ने भी शेयर कर दी मालदीव वेकेशन की तस्वीर

Sushmita Sen

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sushmita Sen-Lalit Modi: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिलेशनशिप की सुगबुगाहट के बीच मालदीव के अपने वेकेशन की तस्वीर को शेयर कर दिया है. गौर करने वाली बात ये है कि जिस तरह के आउटफिट में पूर्व मिस यूनिवर्स ललित मोदी की तस्वीरों में नजर आई थीं. उसी तरह के आउटफिट में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर को शेयर किया है. इस बात ये साफ हो जाता है कि दोनों मालदीव में एक साथ थे.  

हालांकि अपने पिछले पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री अपने रिश्ते को लेकर गवाही दे चुकी हैं. इस बार सुष्मिता सेन ने व्हाइट गाउन में समुंदर को निहारती हुई एक तस्वीर अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "शोर को खत्म करने की शक्ति."

यहां देखें सुष्मिता सेन की तस्वीर

 

 

जिस व्हाइट गाउन हम यहां जिक्र कर रहे हैं ठीक उसी तरह के आउटफिट में सुष्मिता सेन, ललित मोदी के साथ उनकी तरफ से शेयर की हुई तस्वीरों में नजर आ रही हैं.

हालांकि, अपने बीते इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने अपने बच्चों के साथ एक तस्वीर को शेयर किया था. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं अपनी लाइफ में खुश हूं. न ही शादी हुई और न ही शगाई. मैं बेशुमार प्यार में घिरी हुई हूं."

बीते दिनों ललित मोदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था. उन्होंने ट्वीट कर अपनी और सुष्मिता की रोमांटिक फोटो शेयर की थी. ललित मोदी ने ट्वीट की सीरीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते बारे में कई खुलासे किए थे. उन्होंने पहले बताया था कि सुष्मिता उनकी 'बेटरहाफ' हैं. 

 

 

ये भी पढ़ें - Sushmita Sen-Lalit Modi के पुराने प्यार भरे ट्वीट्स वायरल, 9 साल पहले बोले थे- मेरे SMS का जवाब दो!

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ने मालदीव में अपनी हालिया वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं. एक और ट्वीट में ललित मोदी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है. उन्होंने लिखा, ''हमने शादी नहीं की है - बस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वो भी एक दिन होगी ही.''

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement