बॉलीवुड
Lalit Modi ने जबसे सोशल मीडिया पर ये ऐलान किया है कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस Sushmita Sen को डेट कर रहे हैं तबसे दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लोग जमकर कपल को ट्रोल कर रहे हैं. सुष्मिता और ललित के रिश्ते को लेकर काफी मीम तक बनने लगे. एक्ट्रेस ने उन्हें ट्रोल करने वालों की क्लास तो लगाई ही है पर अब एक के बाद एक कई लोग सुष्मिता के सपोर्ट में उतर आए हैं. इन लोगों में एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड भी शामिल हैं.
डीएनए हिंदी: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कपल इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रहा है. हालांकि एक्ट्रेस ने उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने ट्रोलर्स की अच्छे से क्लास लगाई है. वहीं एक एक कर लोग उनके सपोर्ट में भी उतर रहे हैं. सुष्मिता को उनके परिवार और दोस्तों के साथ ही साथ अब एक्स बॉयफ्रेंड का भी सपोर्ट मिल रहा है. सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस के सपोर्ट में काफी कुछ कहा है जिससे ट्रोल करने वालों की बोलती जरूर बंद हो जाएगी.
सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर विक्रम भट्ट एक्ट्रेस के बचाव में उतरे हैं. उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'सुष्मिता आखिरी शख्स होंगी जो किसी के प्यार में पड़ने का फैसला करने से पहले उसके बैंक बैलेंस को देखेंगी. एक समय था जब मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं थे. मैं फिल्म गुलाम को डायरेक्ट कर रहा था. मैं ये नहीं भूलूंगा कि सुष्मिता ही वो शख्स थीं, जो मुझे सबसे पहले यूएस लेकर गईं, और उन्होंने मेरी फ्लाइट के टिकट के लिए पैसे दिए थे. जब हम लॉस एंजिलिस पहुंचे तो वहां एक लिमोजिन थी, तो मैं हैरान रह गया. सुष्मिता ने तब कहा था कि वो अमेरिका में मेरी एंट्री को बेहद खास बनाना चाहती हैं.'
विक्रम भट्ट ने आगे कहा कि सुष्मिता सेन चाहतीं तो एक समय बॉलीवुड पर राज कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा करना नहीं चुना क्योंकि उनके अपने मूल्य और सिद्धांत हैं, जिन्हें वो छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं.
फिल्ममेकर ने कहा, 'किसी ने मुझे उसके 11 बॉयफ्रेंड के नाम फॉरवर्ड किए और उसमें मेरा नाम था. सुष्मिता की 11 की क्रिकेट टीम के बारे में कुछ कहा गया था. मेरा मतलब है कि अगर आप 40 की उम्र के पड़ाव में हैं और सिंगल हैं, तो संभावना है कि आपके पास इतने सारे रिश्ते होंगे. उसने कभी किसी को नहीं चूसा और वो कभी अभिनेता की प्रेमिका नहीं बनीं.'
ये भी पढ़ें: Sushmita Sen-Lalit Modi के रिलेशनशिप को लेकर एक्स बॉयफ्रेंड को नहीं कोई मलाल, सपोर्ट में किया पोस्ट
कहा जाता है कि सुष्मिता से अफेयर के चलते 1998 में विक्रम भट्ट का तलाक हो गया था. हालांकि सुष्मिता के बाद विक्रम का नाम एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ा था. विक्रम ने बाद में अपनी बचपन की दोस्त अदिति से शादी कर ली थी. विक्रम ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि किसी भी रिश्ते ने मेरी जिंदगी को बर्बाद नहीं किया, बल्कि मैंने खुद अपनी जिंदगी खराब की है. हालांकि उन्होंने यह खुलासा भी किया कि वो सुष्मिता और अमीषा, दोनों में से किसी से भी शादी नहीं करना चाहते थे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं