Advertisement

Sushmita Sen: 29 साल पहले सुष्मिता सेन के सिर पर सजा था मिस यूनिवर्स का ताज, शेयर किया यादगार पल

Sushmita Sen ने 29 साल पहले Miss Universe का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था. महज 18 साल में ही उनके सिर पर ये ताज सजा था. आज एक्ट्रेस ने खास फोटो शेयर कर यादगार पल को साझा किया है.

Latest News
Sushmita Sen: 29 साल पहले सुष्मिता सेन के सिर पर सजा था मिस यूनिवर्स का ताज, शेयर किया यादगार पल

Sushmita Sen सुष्मिता सेन 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 29 साल पहले आज के ही दिन भारत को अपनी पहली मिस यूनिवर्स (Miss Universe) मिली थी. 21 मई 1994 को 77 देशों की सुंदरियों को पछाड़ कर सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने दुनियाभर में भारत के नाम का डंका बजाया था. उस समय वो महज 18 साल की थीं. इसी जीत के 29 साल पूरे होने पर सुष्मिता ने उन यादगार लम्हों को शेयर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की है. 

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर करीब तीन दशक पहले खींची गई अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है. क्लोजअप फोटो में सुष्मिता ने कैमरे की तरफ देखते हुए अपने हाथों को अपने चेहरे के दोनों ओर रखा हुआ है. फोटो के साथ सुष्मिता ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा. उन्होंने लिखा 'यह फोटो ठीक 29 साल पुरानी है, जिसे महान शख्स और फोटोग्राफर प्रबुद्ध दासगुप्ता ने शूट किया है. उन्होंने मुझे 18 साल की उम्र में खूबसूरती से कैद किया है. एक मुस्कान के साथ उन्होंने कहा, आपको एहसास हुआ. मैं अब तक की पहली मिस यूनिवर्स हूं...मैंने गर्व से कहा. ये वास्तव में भारत की पहली मिस यूनिवर्स है.'

ये भी पढ़ें: Sushmita Sen Heart Attack से पहले इस गंभीर बीमारी से लड़ चुकी हैं जंग, जानें कैसी रहती हैं स्ट्रॉन्ग

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट आने शुरू हो गए हैं. लोग उन्हें बधाई दे रहे और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे. 29 साल पहले अपनी खूबसूरती के साथ हाजिर जवाबी से उन्होंने पेजेंट की ज्यूरी का दिल जीता लिय था. मिस यूनिवर्स के दौरान उन्होंने हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया.

एक निजी टीवी शो में खुद सुष्मिता ने बताया था कि उनके पास डिजाइनर कपड़े खरीदने के पैसे नहीं थे. उन्हें इस ब्यूटी पेजेंट के लिए 4 कॉस्ट्यूम की जरूरत थी. तब उन्होंने अपनी ड्रेस एक साधारण दर्जी से सिलवाई थी, जो पेटीकोट सिला करता था.

ये भी पढ़ें: Bollywood की इन हसीनाओं ने करवाई है Breast Implant Surgery, कुछ के लुक ने इंटरनेट पर मचाया था बवाल

मिस यूनिवर्स जीतने के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने इसके बाद बॉलीवुड का रुख किया और आज एक मंझी हुई एक्ट्रेस बन गई हैं. सुष्मिता को अब जल्द ही आर्या सीजन 3 में देखा जा सकेगा जो डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. आर्या से सुष्मिता सेन ने ऑन-स्क्रीन वापसी और डिजिटल डेब्यू किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement