Advertisement

Sushant Singh Rajput के मेंटल हेल्थ पर Rhea Chakraborty ने कह दी ऐसी बात, भड़कीं बहन, यूं लगाई क्लास

Sushant Singh Rajput की सुसाइड को लेकर Rhea Chakraborty पर कई आरोप लगे थे. हाल ही में एक्ट्रेस ने SSR को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसपर अब दिवंगत एक्टर की बहन भड़क गई हैं.

Latest News
Sushant Singh Rajput के मेंटल हेल्थ पर Rhea Chakraborty ने कह दी ऐसी बात, भड़कीं बहन, यूं लगाई क्लास

Sushant Singh Rajput sister Shweta hits out at Rhea Chakraborty

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को तीन साल बीच चुकी हैं. जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस और परिवार वालों को सदमे में डाल दिया था. उनकी मौत के मामले में उनकी  गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को जेल भेज दिया गया. लगभग एक महीना जेल में बिताने और एक बड़े मीडिया ट्रायल का सामना करने के बाद, रिया को रिहा कर दिया गया. सालों बाद, रिया ने इस मामले पर खुलकर बात की. हालांकि अब एक्टर की बहन (Sushant Singh Rajput sister) रिया पर भड़क गई हैं. 

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में इंडिया टुडे के साथ एक बातचीत में सुशांत सिंह के बारे में और उनके मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बात की थी. रिया ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कहा, 'इस देश में कोई ठीक से इस पर बात नहीं करता लेकिन मैं खुश हूं कि नई जेनरेशन इस बारे में बात करती है लेकिन जब कोई सेलिब्रिटी इससे गुजरता है तो लोग इसका इशू बनाते है. ये बात सच है कि सुशांत उस वक्त मेंटली परेशान थे और इसका मुझे अंदाजा भी था.'

रिया के इस बयान पर अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भड़क गई हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर भाई की कुछ फोटो पोस्ट कर रिया की क्लास लगाई है. श्वेता ने पोस्ट में लिखा 'उस व्यक्ति को दोष देना जो गुजर चुका है... जो अब अपना बचाव नहीं कर सकता. मुझे हैरानी है कि आप अपनी अंतरात्मा को क्या उत्तर देंगे! मेरे भाई का दिल साफ है और वो लाखों लोगों के दिलों में धड़क रहा है. हमें सामने आकर कुछ भी कहने की जरूरत महसूस नहीं होती, क्योंकि लोग सच्चाई महसूस कर सकते हैं.'

ये भी पढ़ें: Rhea Chakraborty के कमबैक पर भड़कीं Sushant Singh Rajput की बहन, बोलीं 'तुम क्यों डरोगी'

श्वेता ने आगे लिखा 'भाई था, भाई है और हमेशा हमारा गौरव रहेगा! उसने हर दिल में जो प्यार जगाया है.. वो कभी नहीं मरेगा!! हम उसके न्याय के लिए लगातार लड़ेंगे.' सुशांत की बहन के इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और रिया की जमकर क्लास लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Shweta Singh Kirti: अमेरिका में मॉडल हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता, ग्लैमर की दुनिया से रहा है गहरा नाता

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement