Advertisement

Sunny Deol ने कर दिया Gadar 2 को लेकर ये बड़ा खुलासा, जानिए कब रिलीज हो रही है फिल्म

Sunny Deol ने अपनी आने वाली फिल्म Gadar 2 की रिलीज को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने संकेत दिए की फिल्म अगले साल रिलीज होगी.

Latest News
Sunny Deol ने कर दिया Gadar 2 को लेकर ये बड़ा खुलासा, जानिए कब रिलीज हो रही है फिल्म

Sunny Deol : सनी देओल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Gadar 2 Release: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपनी मच अवेडेट फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को लेकर उत्साहित हैं. दलकर सलमान (Dulqar Salman) के साथ आर बाल्की की आने वाली एक्शन-थ्रिलर के प्रमोशन के दौरान सनी ने मीडिया से बातचीत में साल 2001 में आई फिल्म की अगली कड़ी यानी गदर 2 पर खुल कर बात की. पहले तो देओल ने माना कि दो दशक के अंतराल के बाद सीक्वल लाना एक मुश्किल काम है. सनी ने हंसते हुए कहा, "शुरुआत करना एक मुश्किल काम था, लेकिन मुझे लगता है कि लोग चाहते हैं कि मैं एक बार फिर से वापसी करूं." 

सनी देओल ने आगे कहा कि वह गदर 2 के बारे में बहुत आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा, "मैं फिल्म को लेकर बहुत आश्वस्त हूं. मैं जिससे भी मिलता हूं वे मुझे गदर 2 में देखना चाहते हैं." सनी ने गदर 2 की रिलीज पर एक बड़ा संकेत देते हुए कहा कि वे अक्टूबर में शूटिंग फिर से शुरू करेंगे और दिसंबर तक इसे पूरा करेंगे. सनी ने कहा, "यह 2023 की शुरुआत में रिलीज होगी."

ये भी पढ़ें - Sunny Deol पर धोखाधड़ी का आरोप, प्रोड्यूसर बोले- 20 साल बाद भी नहीं लौटाए पैसे

सनी देओल ने आगे कहा कि गदर 2 के सिनेमाघरों में आने से पहले, निर्माताओं को नए दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में प्रीक्वल जारी करना चाहिए. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है, उन्हें इसे फिर से बड़े पर्दे पर दिखाना चाहिए ताकि आज की पीढ़ी फिल्म देख सके और खुद फैसला कर सके कि यह क्या थी."
 
दुलकर भी देओल के चाहने वालों में हैं और उन्हें गदर पसंद है. इसलिए, सनी के विचार सुनकर सीता रामम एक्टर ने सिर हिलाया और कहा, "'चुप' फिल्म के बाद, उन्हें गदर का इंतजार है."

ये भी पढ़ें - Dharmendra के पिता और Sunny Deol के दादा को देखा है आपने? नहीं तो यहां देखें कितनी मिलती है शक्लें

साल  2016 में सनी ने साल 1990 की अपनी हिट फिल्म घायल के सीक्वल में काम किया था, जिसका टाइटल - घायल वन्स अगेन था. हालांकि, फिल्म दर्शकों लुभाने में कामयाब नहीं रही. अब, सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म में फिर से अपने चर्तित किरदार 'तारा सिंह' को निभाने वाले हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement