Advertisement

Sunny Deol पर प्रोड्यूसर ने लगाया 2 करोड़ की ठगी का आरोप, बोले '27 साल पहले लिया था उधार'

Sunny Deol पर प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि 27 साल पहले उनके साथ क्या हुआ था.

Latest News
Sunny Deol पर प्रोड्यूसर ने लगाया 2 करोड़ की ठगी का आरोप, बोले '27 साल पहले लिया था उधार'

Producer Suneel Darshan On Sunny Deol: सनी देओल पर बोले प्रोड्यूसर सुनील दर्शन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) बीते काफी समय से एक के बाद एक अपने ऐलानों की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने पहले राजनीति से तौबा करने का फैसला सुनाया और फिर उन्होंने कहा कि वो कभी फिल्में बनाने यानी प्रोड्यूस करने का काम नहीं करेंगे क्योंकि इसकी वजह से वो दिवालिया हो गए थे. हाल ही में उनपर एक फिल्ममेकर सुनील दर्शन (Producer Suneel Darshan) ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है. सुनील का आरोप है कि सनी ने उनसे 27 साल पहले 2 करोड़ रुपए उधार लिए थे और उन्होंने अभी तक ना वो रकम लौटाई और ना ही इस पर बात करने के लिए तैयार हैं.

सुनील दर्शन का कहना है कि सनी देओल ने उनसे 1996 में फिल्म 'अजय' के लिए 2 आर्थिक मदद मांगी थी. उन्होंने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि सनी देओल इंटरनेशन फिल्म डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी खोलना थे और उन्होंने फिल्म 'अजय' के ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन के राइट्स के लिए पैसे मांगे थे और वादा किया था कि वो सारे पैसे लौटा भी देंगे. उन्होंने इसके बाद प्रिंट के लिए भी दस्तखत भी करवाए लेकिन पैसे नहीं दिए. सुनील कहते हैं कि मोहलत मांग कर सनी देओल कोई न कोई बहाना बना देते थे.

ये भी पढ़ें- Sunny Deol ने बंगला नीलामी के नोटिस पर तोड़ी चुप्पी, बताया किस बात से पहुंचा सबसे बड़ा धक्का

सुनील ने बताया कि सालों तक जब सनी ने पैसे नहीं लौटाए तो उन्होंने कोर्ट की मदद ली लेकिन सनी ने तब कह दिया कि उनके पास उधार चुकाने के पैसे नहीं है लेकिन वो सुनील के साथ फिल्म करने की बात पर समझौता कर गए. सुनील ने आरोप लगाया है कि अब सनी फिल्म करने की बात भी टाल रहे हैं. सुनील इस बात से दुखी हैं कि सनी ने इतनी प्रॉपर्टी बना ली लेकिन पैसे लौटाने की उनकी नीयत नहीं है.

ये भी पढ़ें- Happy Raksha Bandhan: सनी देओल से अक्षय कुमार तक, बॉलीवुड स्टार्स ने बहनों संग यूं मनाया त्योहार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement