Advertisement

Gadar 2 का कमाल, लाया परिवार को साथ, Hema Malini की बेटियां पहली बार सौतेले भाई Sunny और Bobby को बांधेंगी राखी?

Sunny Deol और उनके भाई Bobby पहली बार Hema Malini की बेटियों Esha और Ahana के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाएंगे. ऐसी खबर तेजी से वायरल हो रही है. जानें इसके पीछे क्या है सच्चाई.

Gadar 2 का कमाल, लाया परिवार को साथ, Hema Malini की बेटियां पहली बार सौतेले भाई Sunny और Bobby को बांधेंगी राखी?

Sunny Deol To Celebrate Raksha Bandhan With Hema Malini Daughters? 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनी देओल (Sunny Deol) इस समय अपनी हालिया रिलीज गदर 2 (Gadar 2) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म चंद दिनों में ही 300 करोड़ (Gadar 2 box office) का आंकड़ा पार कर गई. इसी बीच एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं. अब खबर आई है कि एक्टर और उनके भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) पहली बार हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटियों ईशा (Esha Deol) और अहाना (Ahana Deol) के साथ रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाएंगे. आइए जानते हैं आखिर मामला क्या है.

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल इस रक्षाबंधन त्योहार को मनाने के लिए हेमा मालिनी की बेटियों से मिलने जा सकते हैं. पोर्टल के हवाले से एक सूत्र ने दावा किया 'सनी पाजी इस समय बेहद खुश हैं क्योंकि उन्होंने गदर 2 के साथ लंबे समय बाद सफलता देखी है और इसलिए वो अतीत को भूलकर आज पर ध्यान देना चाहते हैं. दावे में आगे कहा गया कि 'और इस साल वो भाइयों बॉबी देओल और अभय देओल के साथ राखी बांधने के लिए अपनी बहन के घर जा सकते हैं.' हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं कह सकते पर अगर ऐसा सच में हुए तो भाई बहन का ये मिलन खास होगा.  

इससे पहले हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने भाई की फिल्म गदर 2 की एक विशेष स्क्रीनिंग (Gadar 2 special screening) रखी थी. इसमें सनी और बॉबी भी मौजूद रहे. हालांकि, धर्मेंद्र इस खास मौके पर नजर नहीं आए थे. भाई बहन की कई फोटोज और वीडियो वायरल हुए थे. वहीं धर्मेंद्र ने भी एक वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की थी. 

ये भी पढ़ें: सनी देओल और ईशा देओल के बीच खत्म हुई दूरी, Gadar 2 ने किया कमाल

बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं, ईशा और अहाना. वो सनी देओल और बॉबी देओल की सौतेली बहन हैं जो धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटे हैं.

ये भी पढ़ें: Hema Malini से शादी करने पर Dharmendra पर लगे थे इल्जाम, पहली पत्नी Prakash Kaur ने सपोर्ट कर लोगों को यूं दिया था करारा जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement