Advertisement

Sunny Deol के बर्थडे पर सामने आई Jaat की पहली झलक, इस बार हैंडपंप नहीं ऐसे मचाएंगे गदर

सनी देओल (Sunny Deol) आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर अपने आने वाली फिल्म जाट(Jaat) का पोस्टर रिवील किया है.

Latest News
Sunny Deol के बर्थडे पर सामने आई Jaat की पहली झलक,  इस बार हैंडपंप नहीं ऐसे मचाएंगे गदर

Jaat

Add DNA as a Preferred Source

सनी देओल (Sunny Deol) बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम शानदार फिल्में की हैं और एक बार फिर से वो दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. जैसा कि आज एक्टर अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है.

दरअसल, सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर 19 अक्टूबर शनिवार को एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी नई फिल्म के टाइटल से भी पर्दा उठाया है. साथ ही उसकी पहली झलक भी अपने फैंस को दिखाई है. इस फिल्म का नाम जाट है. फिल्म के पोस्टर में वह एंग्री लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस दौरान अपने हाथ में एक बड़ा पंखा लिया हुआ है. फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी कर रहे हैं. बता दें कि यह एक्शन ड्रामा मूवी है.

यह भी पढ़ें- Sunny Deol के अफेयर से लेकर असली नाम तक, जानें ये दिलचस्प बातें

सनी ने फैंस को दिया सरप्राइज

वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा- मैसिव एक्शन के लिए नेशनल परमिट रखने वाले आदमी का परिचय. सनी देओल जाट. फिल्म का पोस्टर शेयर करने के बाद फैंस ने कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- 90 एरा वापस आ गया है 'घातक का पार्ट 2' बना दो सर हमारी फिल्म में आप ने जो एक्टिंग की है उसके लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए था. वहीं, दूसरे ने लिखा- ब्लॉकबस्टर सर. इसके साथ ही फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

यह भी पढ़ें- Sara-Arjun से लेकर Sunny Deol तक, Bollywood सितारों ने भाई-बहन संग यूं मनाया रक्षाबंधन, शेयर की खास Photos

इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल

आपको बता दें कि सनी देओल ने लंबे अरसे के बाद फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर वापसी की थी, जो कि 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इसने दुनिया भर में शानदार कलेक्शन किया. वहीं, जाट के अलावा वह लाहौर 1947, बॉर्डर 2 में नजर आएंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement