बॉलीवुड
Karisma Kapoor के एक्स पति Sunjay Kapur का कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था. लंदन में उन्होंने आखिरी सांस ली. अब दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के एक्स पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) का बीते दिनों लंदन में निधन हो गया था. 53 साल के संजय को पोलो मैच खेलते समय हार्ट अटैक आ गया था. उनके निधन के बाद करिश्मा कपूर के घर पर परिवार वालों का तांता लगा हुआ था. वहीं अब करीब 6 से 7 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार (Sunjay Kapur funeral) किया जाएगा. हालांकि इसमें देरी हो गई है. परिवार ने खुद बताया कि कब और कहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का बीते गुरुवार को लंदन में निधन हो गया था. उनके निधन के बाद परिवार वाले और बच्चे गहरे सदमे में हैं. खबरों की मानें तो संजय का परिवार उनके शव को दिल्ली लाकर अपने पुश्तैनी घर से अंतिम विदाई देना चाहता है. हालांकि एक प्रोसेस के चलते इसमें अड़चन आई थी इस कारण उनके अंतिम संस्कार में देरी हो गई. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को संजय के परिवार ने एक प्रेस नोट जारी कर उनके अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी है.
बताया जा रहा है कि संजय का अंतिम संस्कार गुरुवार को शाम 5 बजे लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली में होगा. इंटरनेट पर हो रहे एक नोट के अनुसार, 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी. इस नोट पर उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर, उनकी पत्नी प्रिया, सफीरा, अजारियास के साइन हैं. नोट में उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा, समायरा और कियान से उनके बच्चों के नाम भी लिखे हैं.
ये भी पढ़ें: Karisma Kapoor को लगा झटका, एक्स पति Sunjay Kapur का हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
फिलहाल इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है पर कई पपराजी के वीडियो सामने आए हैं जिसमें करिश्मा और उनके दोनों बच्चे को दिल्ली रवाना होते हुए देखा गया है. साथ ही करिश्मा की बहन करीना और जीजा सैफ भी एयरपोर्ट पर नजर आए. इससे पहले अपडेट आया था कि परिवार के कई करीबी सूत्रों ने बताया कि संजय के अंतिम संस्कार में उनकी अमेरिकी नागरिकता से जुड़ी कानूनी औपचारिकताओं के कारण देरी हुई थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.