Advertisement

Govinda संग तलाक की खबरों के बीच फिर वायरल हुआ Sunita Ahuja का बयान, 40 साल एक्टर संग रहने पर कही बात

गोविंदा (Govinda) संग तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने और एक्टर के रिश्ते के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं.

Latest News
Govinda संग तलाक की खबरों के बीच फिर वायरल हुआ Sunita Ahuja का बयान, 40 साल एक्टर संग रहने पर कही बात

Govinda Wife Sunita Ahuja 

Add DNA as a Preferred Source

गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों काफी चर्चा में है. दोनों को लेकर अफवाह चल रही है कि वह अपनी शादी के 37 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं. हालांकि एक्टर के वकील ललित बिंदल ने यह साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि सुनीता ने छह महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कपल ने बाद में सुलह कर ली थी और उनके बीच वापस से सब ठीक हो गया था. 

तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता के अब कई पुराने और ताजा इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं. जहां वह अपने और गोविंदा के रिश्ते के बारे में बात करती हैं. एक इंटरव्यू में सुनीता ने उन शुरुआती दिनों के बारे में बात की जब गोविंदा बॉलीवुड के स्टार बन गए थे. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार गोविंदा से मिलीं, तब वह स्टार नहीं थे. इस बीच इंटरव्यूवर ने मजाक में कहा कि वह उनके लिए लेडी लक लेकर आई हैं, तो इसपर सुनीता ने कहा कि उनकी मां थी जो उनके लिए पूजा और प्रार्थनाएं किया करती थीं.

यह भी पढ़ें- Govinda ही नहीं ये 7 सेलेब्स भी खुद को गलती से मार चुके हैं गोली, एक की मौके पर ही हो गई थी मौत

सुनीता ने गोविंदा संग रिश्ते पर कही ये बात

सुनीता ने कहा, '' लेडी लक'' ठीक है, मैं और उनकी मां दोनों जेमिनी हैं और वह हम दोनों को इक्वली प्यार करते हैं. हां उनकी मां के बाद मैं थी, चाहे उसके अच्छे दिन हो, बुरे दिन हो. नहीं तो इतना 40 साल कोई किसी के साथ नहीं निकालता है आज कल तो कम से कम. निकाल ले तो हद ही हो जाए वो.

यह भी पढ़ें- Govinda संग तलाक की खबरों के बीच Sunita Ahuja ने दिया हैरान करने वाला बयान, चीची के Valentine पर कही ये बात

सुनीता ने वैलेंटाइन पर कही ये बात

बता दें कि गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहों के बीच वैलेंटाइन डे 2025 पर भी एक वीडियो सामने आया था. जहां पर सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ नजर आ रही थीं. इस वीडियो में वह पपराजी के आगे पोज करते हुए नजर आ रही हैं. वहीं, जब उनसे गोविंदा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, '' हैलो हैप्पी वैलेंटाइन. सर अपने वैलेंटाइन के साथ हैं. गड़बड़ मत समझना. वो अपने काम से बहुत प्यार करते हैं ना तो काम उनका वैलेंटाइन है. बता दें कि कपल की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें से एक का नाम टीना और दूसरे का नाम यशवर्धन आहूजा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement