Advertisement

Sunil Shende: दिग्गज अभिनेता का 75 साल की उम्र में निधन, 'सर्कस' में निभाया था Shah Rukh Khan के पिता का किरदार

Sunil Shende Passed Away: सुनील शेंडे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के टीवी शो 'सर्कस' में उनके पिता का किरदार निभाते नजर आए थे.

Sunil Shende: दिग्गज अभिनेता का 75 साल की उम्र में निधन, 'सर्कस' में निभाया था Shah Rukh Khan के पिता का किरदार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ग्लैमर इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है. हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता सुनील शेंडे (Sunil Shende Passed Away) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. शेंडे ने मुंबई में विले पार्ले पूर्व स्थित अपने घर पर रात एक बजे के करीब अंतिम सांस ली. वहीं, एक्टर की मौत की खबर से फिल्मी जगत में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेंडे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है. एक्टर अपने पीछे पत्नी ज्योति, दो बेटे ऋषिकेश और ओंकार, बहू और पोते-पोतियों को छोड़ गए हैं. सोमवार दोपहर पारशिवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Siddhaanth Vir Surryavanshi की मौत से बुरी तरह टूट चुकी हैं पत्नी Alesia Raut, बोलीं-तुम अकेले इंसान थे...

कौन थे Sunil Shende?
दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे ज्यादातर फिल्मों में राजनेता और पुलिस का किरदार निभाते हुए नजर आए हैं. एक्टर की दमदार आवाज का हर कोई कायल था. सुनील शेंडे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के टीवी शो 'सर्कस' में उनके पिता का किरदार निभाते नजर आए थे. इसके अलावा एक्टर 'गांधी', 'सरफरोश', 'वास्तव' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. हिंदी और मराठी फिल्मों के उनके कई किरदारों को आज भी याद किया जाता है.  

इधर, उनकी मौत की खबर से प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है. एक्टर के फैंस सोशल मीडिया के जरिए नम आंखों से अपने पसंदीदा कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Siddhaanth Vir Surryavanshi: बेटी डीजा ने दी पिता के पार्थिव शरीर को अग्नि, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement