बॉलीवुड
Suniel Shetty ने हाल ही में बताया कि उनके बेटे Ahan के खिलाफ निगेटिव न्यूज फैलाई जा रही है. इससे वो काफी नाराज हैं और एक्टर ने इस दौरान धमकी तक दे डाली है. जानें क्या है मामला.
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) आधिकारिक तौर पर बॉर्डर 2 (Border 2) का हिस्सा बन गए हैं. इसको लेकर वो बीके काफी समय से चर्चा में थे. अहान फिल्म में सनी देओल की टुकड़ी में से एक सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं. इससे उनके पिता सुनील शेट्टी बेहद खुश हैं क्योंकि बॉर्डर के पहले पार्ट में वो लीड रोल में थे. इसी बीच सुनील शेट्टी ने उन लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया जिन्होंने कथित तौर पर प्रेस में उनके बेटे अहान के बारे में नकारात्मक खबरें फैलाई हैं. उन्होंने कहा कि वो इसमें शामिल सभी लोगों को बेनकाब करेंगे.
हाल ही में जूम एंटरटेनमेंट के साथ एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने उन लोगों के लिए गुस्सा जाहिर किया है जो उनके बेटे के खिलाफ निगेटिव न्यूज फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो इसके लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को बेनकाब करेंगे. साथ ही उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी धमकी दी, जिसमें वो उनके नाम सार्वजनिक रूप से बताएंगे.
दिग्गज एक्टर ने कहा कि अहान पर उन लोगों द्वारा एक बड़ा दल रखने का आरोप लगाया गया है जो इस बात से नाराज हैं कि उन्होंने उनकी फिल्म के बजाय बॉर्डर 2 में काम करना चुना. उन्होंने आगे कहा कि इन खबरों के कारण अहान को प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया.
ये भी पढ़ें: '100% बाबू भैया के बिना नहीं बन सकती Hera Pheri 3', Paresh Rawal के फिल्म छोड़ने पर टूटा सुनील शेट्टी का दिल
साथ ही सुनील ने ये भी कहा कि अहान के पास कई फिल्मों के ऑफर थे, लेकिन उन्होंने देश के प्रति अपने प्यार और सीरीज से परिवार के जुड़ाव के कारण बॉर्डर 2 करने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: हूबहू एक दूसरे की कॉपी लगते हैं बॉलीवुड के ये भाई बहन
बॉर्डर 2 दर्शकों को लोंगेवाला की लड़ाई की ऐतिहासिक कहानी को दिखाएगा. ये सीक्वल 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हो सकती है. 1997 में आई बॉर्डर के निर्देशक जेपी दत्ता थे. फिल्म में अहान के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और आयुष्मान खुराना जैसे स्टार्स नजर आएंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.