Advertisement

Suniel Shetty ने बेटी की शादी में खूब किया डांस, Photo शेयर कर Athiya के लिए लिखा भावुक मैसेज

Suniel Shetty ने बेटी Athiya Shetty- KL Rahul की संगीत सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं.

Latest News
Suniel Shetty ने बेटी की शादी में खूब किया डांस, Photo शेयर कर Athiya के लिए लिखा भावुक मैसेज

Suniel Shetty Emotional Note For Daughter: बेटी के लिए सुनील शेट्टी का इमोशनल नोट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की लाडली आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को लंबे समय तक डेट करने के बाद फाइनली शादी कर ली है. दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. नए दूल्हा-दुल्हन हर रोज शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, हाल ही में दुल्हन के पिता सुनील शेट्टी ने भी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर संगीत सेरेमनी की है जिसमें वो अपनी बेटी और दामाद के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के साथ सुनील ने अथिया के लिए एक बेहद खास और भावुक मैसेज लिखा है.

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन के साथ दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त एक साथ मिलकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के साथ सुनील शेट्टी ने बेटी के लिए एक बेहद खास मैसेज लिखा है. उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया- 'तुम जिस दिन से पैदा हुई हो तब से ही मैं तुम्हारी उंगली पकड़े हुए हूं और अब तुम मुझे अपनी डांसिंग ट्यून्स पर नचा रही हो... लव यू मेरा बच्चा... हमेशा आशीर्वाद'.

ये भी पढ़ें- KL Rahul और Athiya Shetty शादी के बाद पहली बार एक साथ आए नजर, फिर सिंपल लुक को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

पापा के इस पोस्ट पर अथिया शेट्टी ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी दिए हैं. सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं. बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी 2023 को सात फेरे ले लिए थे. दोनों की ये इंटीमेट वेडिंग सुनील और माना शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर हुई थी. शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: KL Rahul Athiya Shetty को सात फेरे लेते देख रो पड़े Suniel Shetty, दामाद को इशारों में कही ये बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement