Advertisement

Suniel Shetty ने बताया कब होगी Athiya Shetty-KL Rahul की शादी? जानकर निराश होंगे फैंस

Suniel Shetty ने बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की प्लानिंग को लेकर जवाब दिया है. सुनील की बात सुनकर फैंस निराश हो सकते हैं.

Latest News
Suniel Shetty ने बताया कब होगी Athiya Shetty-KL Rahul की शादी? जानकर निराश होंगे फैंस

Suniel Shetty, Athiya Shetty, KL Rahul: अथिया और राहुल की शादी पर बोले सुनील शेट्टी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड (Bollywood Wedding) और क्रिकेट वर्ल्ड में एक और बड़ी वेडिंग सेरेमनी की तैयारियां चल रही हैं. ये शादी लायक जोड़ी है क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty). अथिया और राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और 3 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. वहीं, अब इस खबर पर अथिया के पापा यानी बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान इस सवाल पर जवाब दिया है कि बेटी की शादी को लेकर क्या प्लानिंग चल रही है.

लिव इन में रह रहे हैं KL Rahul-Athiya Shetty?

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर फैंस इस कदर उतावले हैं कि आए दिन इस जोड़ी को लेकर आए दिन कोई न कोई अफवाह उड़ती दिखाई दे जाती है. बीते दिनों ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक ही घर में शिफ्ट हो गए हैं और शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. उनका ये घर मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित है.

ये भी पढ़ें- Athiya shetty और केएल राहुल जल्द लेंगे सात फेरे! जानें कब और कहां होगी शादी   

Suniel Shetty ने बच्चों पर छोड़ा फैसला

लिव इन की ये रिपोर्ट्स सामने आने बाद जब राहुल और अथिया की शादी की खबरों मे फिर जोर पकड़ लिया तो सुनील शेट्टी ने इस बारे में सच्चाई जाहिर की है. उन्होंने इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे डिसाइड करेंगे, राहुल का अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है, जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी. रेस्ट डे पर शादी नहीं हो सकती'.

ये भी पढ़ें- क्यों सबसे 'रईस बॉलीवुड वाइफ' हैं सुनील शेट्टी की पत्नी? जानें- फिल्मी लवस्टोरी

सुनील शेट्टी के इस बयान के बाद जाहिर है कि अभी राहुल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं. करियर से वक्त मिलने के बाद ही शादी की तैयारियां की जाएंगी. बताया ये भी जा रहा है कि अथिया भी अपने आने वाले फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं. ऐसे में दोनों की शादी का इंतजार कर रहे फैंस को निराशा हो सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement