Advertisement

Suniel Shetty Birthday: क्यों सबसे 'रईस बॉलीवुड वाइफ' हैं सुनील शेट्टी की पत्नी? जानें- फिल्मी लवस्टोरी

Suniel Shetty Birthday: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी पत्नी माना शेट्टी (Mana Shetty) से किस कदर प्यार करते हैं ये उनके सोशल मीडिया पोस्ट में अकसर दिखाई दे जाता है. वहीं, दोनों की रियल लाइफ लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है.

Latest News
Suniel Shetty Birthday: क्यों सबसे 'रईस बॉलीवुड वाइफ' हैं सुनील शेट्टी की पत्नी? जानें- फिल्मी लवस्टोरी

Suniel Shetty Birthday: सुनील शेट्टी बर्थडे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Suniel Shetty Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपना 61वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी सुनील को बर्थडे विश करते दिखाई दे रहे हैं. सुनील शेट्टी (Suniel Shetty Films) की फिल्मी लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं सुनील शेट्टी की खूबसूरत और सक्सेसफुल पत्नी माना शेट्टी (Mana Shetty) के बारे में. इन दोनों की लव स्टोरी (Suniel Shetty-Mana Love Story) किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

सुनील शेट्टी ने साल 1992 में आई फिल्म बलवान से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था. वहीं, लगभग 110 फिल्में कर चुके इस एक्टर ने जबसे बड़े पर्दे से ब्रेक लिया है तबसे वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. सुनील अकसर अपनी पत्नी माना के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. इन तस्वीरों को देखकर जाहिर है कि माना किसी फिल्म एक्ट्रेस से कम ग्लैमरस और खूबसूरत नहीं हैं. माना, बिजनेस की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं.

 

Suniel Shetty Wife Mana Shetty

 

ये भी पढ़ें- KL Rahul-Athiya Shetty wedding: बेटी की शादी को लेकर Suniel Shetty ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर बोले - इसे लेकर तैयारी... 

क्या करती हैं सुनील शेट्टी की पत्नी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील शेट्टी की पत्नी को उनके टैलेंट और कमाई के कारण 'लेडी अंबानी' का टाइटल भी मिला है. माना बॉलीवुड की सबसे रईस वाइफ में गिनी जाती हैं. वो एक रियल एस्टेट कारोबार चलाती हैं और उनका फर्म भारत के साथ-साथ कई और देशों में भी मशहूर है. वो एक मशहूर लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं. इसके अलावा वो सोशल वर्क में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती दिखाई दे जाती हैं.

ये भी पढ़ें- Suniel Shetty ने बॉलीवुड ड्रग्स केस पर दी सफाई, बोले- सब नशेड़ी-गंजेड़ी नहीं हैं, बच्चा समझकर...

सुनील शेट्टी ने माना से साल 1991 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं-अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी. बताया जाता है कि दोनों ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. माना के पिता गुजराती मुस्लिम थे और मां पंजाबी, इसलिए दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे. माना से शादी के लिए उन्होंने 9 साल तक उनके परिवार को मनाया था. बाद में पूरे परिवार ने खुशी के साथ दोनों की शादी करवाई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement