Advertisement

Sultan Of Delhi का टीजर रिलीज, धोखे-लालच और विश्वासघात की कहानी, चौंकाएगा मौनी रॉय का किरदार

ताहिर राज भसीन(Tahir Raj Bhasin) और मौनी रॉय(Mouni Roy) स्टारर वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली(Sultan Of Delhi) की टीजर रिलीज हो गया है. जो कि 13 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी.

Latest News
Sultan Of Delhi का टीजर रिलीज, धोखे-लालच और विश्वासघात की कहानी, चौंकाएगा मौनी रॉय का किरदार

Sultan Of Delhi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ताहिर राज भसीन(Tahir Raj Bhasin) और मौनी रॉय (Mouni Roy)की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली(Sultan Of Delhi) की टीजर रिलीज हो गया है. टीजर शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार(Disney Plus Hotstar) के द्वारा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. टीजर काफी दमदार नजर आ रहा है. जिसे देख फैंस भी एक्साइटेड दिख रहे हैं. 

सुल्तान ऑफ दिल्ली का टीजर पुराने दौर की झलक दिखाया है. यह कहानी 60 के दशक पर आधारित अर्नब रे की किताब सुल्तान ऑफ दिल्ली एसेंशन पर बनी है. ट्रेलर में ताहिर राज भसीन और मौनी रॉय की दोस्ती दिखाई गई है. इसके साथ ही सत्ता की लड़ाई और उनके अस्तित्व की लड़ाई की झलक दिखाई गई है. 

ये भी पढ़ें-3 लाख का बैग लेकर निकलीं Mouni Roy, वीडियो देखकर लोग बोले 'लोकल मार्केट में 400 का मिलेगा'

दिखा सुल्तान ऑफ दिल्ली का दमदार टीजर

टीजर की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग दिखाई जाती है. उसके बाद ताहिर भसीन का डायलॉग आता है, जिसमें वे कहते हैं कि सरहद से उस पार आने में, जिंदा रहने की किया कीमत है,ये हमसे अच्छा कौन जान सकता है. उसके बाद इसमें मौनी रॉय की एंट्री दिखाई जाती है, जहां वो बार में गोल्डन ड्रेस में बेहद हॉट अंदाज में डांस करते हुए नजर आती हैं. आखिर में बोला जाता है कि ये शहर तुम्हारा है और तुम इस शहर के सुल्तान. 

फैंस का मिला अच्छा रिस्पॉन्स

वहीं, इस टीजर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा- सुपर एक्साइटेड मौनी रॉय के लिए. वहीं, अन्य ने लिखा- इसके लिए काफी एक्साइटेड हूं. बता दें ज्यादातर यूजर्स मौनी रॉय को देख काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही हॉटस्टार द्वारा सीरीज के सभी एपिसोड्स एक साथ रिलीज करने पर भी यूजर्स ने खुशी जाहिर की.

ये भी पढ़ें-Mouni Roy 9 दिन अस्पताल में रहीं भर्ती, हाथ में लगी ड्रिप की तस्वीरें शेयर कर दिया अपना हेल्थ अपडेट

निर्देशक ने कही ये बात

सीरीज के निर्देशक मिलन लुथरिया ने इसको लेकर कहा कि सुल्तान ऑफ दिल्ली मेरी पहली वेब सीरीज है. सेक्सी 60 के दशक को सेट किया है.जिसमें ग्लैमर, एक्शन, म्यूजिक, दमदार वन लाइनर्स और एंटरटेनमेंट से भरा एक अप्रोच है. यह एक मल्टी स्टारर सीरीज है. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपनी कहानियों के जरिए दर्शकों को एक एंटरटेनमेंट देने की कोशिश करता हूं और दिल्ली का सुल्तान एक ऐसी खूबसूरत यात्रा है, जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाने के लिए काफी खुश हूं.  

ये कलाकार आएंगे नजर

बता दें कि सीरीज रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, सुल्तान ऑफ दिल्ली मिलन लुथरिया की ओटीटी निर्देशक की पहली सीरीज है. वेब सीरीज 13 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. सीरी में ताहिर राज भसीन, अंजुम शर्मा, निशांत दहिया के साथ अनुभवी अभिनेता विनय पाठक और अनुप्रिया गोयनका, मौनी रॉय, हरलीन सेठी और मेहरीन पीरजादा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement