बॉलीवुड
कई बॉलीवुड फिल्मों में मां का रोल निभा चुकीं गुजरे जमाने की एक्ट्रेस Sulochana Latkar अब हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है.
डीएनए हिंदी: 1960 और 70 के दशक में कई हिट फिल्मों में मां का रोल निभा चुकीं दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर (Sulochana Latkar) का निधन हो गया. वो बॉलीवुड के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. सुलोचना ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस है. सुलोचना का मुंबई के सुश्रुषा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों थी जिसके कारण उनका निधन हो गया. सुलोचना का अंतिम संस्कार (Sulochana Latkar passed away) सोमवार को दादर श्मशान घाट में किया जाएगा.
बीते दिन खबर आई थी कि सुलोचना की हालत गंभीर है और मुंबई के सुश्रुषा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. सुलोचना की बेटी कंचन घनेकर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि एक्ट्रेस को सांस लेने में तकलीफ और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी. शनिवार को सुलोचना की तबीयत खराब हो गई और ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.
एबीपी न्यूज के मुताबिक मार्च के महीने में सुलोचना की तबीयत खराब हो गई थी और तब भी उन्हें सांस लेने और अन्य उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 3 हफ्ते के इलाज के बाद वो ठीक हो गई थीं और उन्हें छुट्टी दे दी गई थी पर कुछ समय बाद फिर उनकी सेहत बिगड़ गई थी.
ये भी पढ़ें: Bela Bose: नहीं रहीं 'जय संतोषी मां' फेम लेजेंड्री एक्ट्रेस बेला बोस, 79 की उम्र में ली अंतिम सांस
बता दें कि सुलोचना ने 40 के दशक में मराठी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी. अपने फिल्मा करियर में 50 से ज्यादा मराठी फिल्मों में लीड रोल निभाया था और 250 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में वो काम कर चुकी हैं. उन्होंने 1959 में आई फिल्म दिल देखे देखो से लेकर 1995 तक हिंदी सिनेमा में अभिनय किया.
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो सुनील दत्त , देव आनंद और राजेश खन्ना की मां की भूमिका निभाना काफी पसंद करती थीं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.