Advertisement

Sukesh Chandrashekhar ने फिर लुटाया Jacqueline Fernandez पर प्यार, 'बेबी गर्ल' की बर्थडे पर 'सुपर सरप्राइज' देने की कही बात

Sukesh Chandrashekhar ने जेल में बैठकर एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez के लिए फिर से एक लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने एक्ट्रेस को बेबी गर्ल कहा है साथ ही उनकी बर्थडे पर 'सुपर सरप्राइज' देने की बात कही है. जानें लेटर में और क्या कुछ लिखा है.

Latest News
Sukesh Chandrashekhar ने फिर लुटाया Jacqueline Fernandez पर प्यार, 'बेबी गर्ल' की बर्थडे पर 'सुपर सरप्राइज' देने की कही बात

sukesh chandrashekhar jacqueline fernandez 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) काफी समय से सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering case) को लेकर सुर्खियों में हैं. प्राइवेट फोटो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद वो कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी थीं. फिलहाल सुकेश दिल्ली की जेल में बंद हैं पर एक बार फिर उन्होंने जेल से अपनी 'बेबी गर्ल' यानी जैकलीन के लिए लेटर (Sukesh Chandrashekhar letter) लिखा. सुकेश ने अपने वकील अनंत मलिक के जरिए ये लेटर जारी किया है जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

सुकेश चंद्रशेखर ने अपने लेटर में हाल ही में हुए एक अवार्ड शो में जैकलीन फर्नांडिस के परफॉर्मेंस की तारीफ की. सुकेश ने लिखा वो एक्ट्रेस को काफी मिस कर रहे हैं. सुकेश ने ये भी कहा कि उनके पास उनके बर्थडे के लिए एक 'सुपर सरप्राइज' भी है.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, लेटर में लिखा था, 'माई लव, माई बेबी जैकलीन, माई बोम्मा, मैंने 28 अप्रैल को फिल्मफेयर अवार्ड्स देखे, मुझे यह स्वीकार करना चाहिए कि आप उत्कृष्ट थे, और आपका परफॉर्मेंस सबसे बेस्ट था. पूरे शो में आपका डांस एक्ट शोस्टॉपर था. तुम एलिगेंट, क्लासी, सुपर-हॉट थीं और तुमने मुझे फिर से अपने प्यार में और भी पागल बना दिया है. मेरे पास कोई शब्द नहीं है, तुम एक बॉम, सुपर स्टार, माई बेबी गर्ल हो.'

ये भी पढ़ें: Sukesh Chandrashekhar ने Jacqueline को भेजा खास मैसेज, जानें क्या कहा?

कॉनमैन ने आगे लिखा, 'मैं तुम्हें अपने जीवन में पाकर धन्य हूं, मेरी क्वीन. बोट्टा बोम्मा, मैं तुम्हें अपना सब कुछ वार कर प्यार करता हूं, हर सेकेंड केवल तुम्हारे बारे में सोचता हूं, तुम्हें पता है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं. ये भी जानता हूं कि तुम कितना प्यार करते हो मुझे. मैं तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं... साथ ही तुम्हारे बर्थडे के लिए मेरे पास एक सुपर सरप्राइज है, तुम्हें यह बहुत पसंद आएगा, मैं अपना वादा निभा रहा हूं! इंतजार नहीं कर सकता! बेबी मैं चाहता हूं कि तुम मुस्कुराती रहो, मैं यहां हूं, सच की उलटी गिनती शुरू हो गई है, चिंता मत करो बेबी

ये भी पढ़ें: Chahatt Khanna ने फिल्मों में काम के लिए Sukesh Chandrashekhar को 'फंसाया'? महाठग ने भेजा 100 करोड़ का नोटिस

इससे पहले 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर सुकेश ने जैकलिन के लिए एक खास मैसेज भिजवाया था. तब उसने कहा- 'उसे मेरी तरफ से हैप्पी वैलेंटाइन्स डे कहना.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement