Advertisement

70 हजार के जूते और लाखों के कपड़े पहन कोर्ट पहुंचा कॉनमैन Sukesh Chandrashekhar, Jacqueline Fernandez के लिए दिखाया प्यार

Sukesh Chandrashekhar की आज कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान उनके कपड़े और जूते चर्चा में रहे. इसके अलावा उसने Jacqueline Fernandez का भी साथ दिया.

Latest News
70 हजार के जूते और लाखों के कपड़े पहन कोर्ट पहुंचा कॉनमैन Sukesh Chandrashekhar, Jacqueline Fernandez के लिए दिखाया प्यार

Sukesh Chandrashekhar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज दिल्ली की एक अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर की ईडी (ED on Sukesh Chandrashekhar case) हिरासत तीन दिन बढ़ा दी है. ईडी का कोर्ट में कहना था कि इस मामले में कुछ नए सबूत मिले हैं जिनकी जांच की जानी है. हालांकि इस दौरान कॉनमैन के ठाठ बाट देख सभी हैरान रह गए. लाखों के कपड़े और हजारों के जूते पहने सुकेश कोर्ट पहुंचा था. इसके अलावा उसने ये भी कहा कि वो चुनाव लड़ेगा और तो और उसने कोर्ट में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का भी फुल सपोर्ट किया.

आज यानी शुक्रवार को सुकेश चंद्रशेखर जब कोर्ट पहुंचा तो उसके कपड़े और जूते देख सभी हैरान रह गए. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो उसने हजारों रुपये के जूते और लाखों के कपड़े पहने हुए थे. India Tv की खबर के मुताबिक, सुकेश ने 70 हजार के जूते, 1 लाख की जैकेट और 30 हजार की जीन्स पहनी हुई थी. 

चुनाव लड़ने का किया ऐलान

सुकेश ने कोर्ट में चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर सभी को चौंका दिया था. उसने ये तक कहा है कि उसके पास चुनाव लड़ने के लिए फंड है.

Jacqueline Fernandez का दिया साथ 

कोर्ट में सुकेश ने कहा कि जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले का हिस्सा नहीं थीं और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. उसने कोर्ट में कहा 'मैं उनकी रक्षा के लिए यहां हूं'. 

ये भी पढ़ें: OTT देखकर Sukesh Chandrashekhar ने की थी अपराधों की शुरुआत, पढ़िए चार्जशीट में क्या सामने आया

जेल में Sukesh की सेल में पड़ा था छापा

 

सुकेश चंद्रशेकर दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है. हाल ही में जेल के अंदर सुकेश की सेल में छापेमारी की गई है. इस दौरान सेल से लाखों रुपये की कीमत वाली चप्पल और 80 हजार रुपये की जींस मिली है. इसके साथ ही 1.5 रुपये का कैश भी मिला. कहा जा रहा था कि इस छापेमारी के बाद सुकेश चंद्रशेखर रोने लग गया था.

ये भी पढ़ें: Chahatt Khanna के बयान पर सुकेश चंद्रशेखर का पलटवार, एक्ट्रेस को बताया Gold Digger, कहा 'दो बच्चों की मां डेट करने में नहीं है इंटरेस्ट'

AAP नेता पर लगाया धमकी देने का आरोप 

सुकेश ने आरोप लगाया था कि आप के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने उससे प्रोटेक्शन मनी मांगा था. सुकेश का आरोप था कि पार्टी के नेता उसे धमकी दे रहे हैं. उसने ये भी बताया कि उसने AAP नेताओं को कई महंगे गिफ्ट और पैसे भी दिए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement