Advertisement

Suhana Khan Saree Video: मां की साड़ी नहीं संभाल पाईं सुहाना खान, हाई हील्स बनीं मुसीबत?

अलाना पांडे (Alanna Panday) के संगीत फंक्शन में सुहाना खान (Suhana Khan) बन ठन कर पहुंची थीं. इस दौरान का उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Suhana Khan Saree Video: मां की साड़ी नहीं संभाल पाईं सुहाना खान, हाई हील्स बनीं मुसीबत?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की कजिन अलाना पांडे (Alanna Panday) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. बीते दिन यानी बुधवार को अलाना के संगीत का फंक्शन रखा गया. इस मौके पर तमाम फिल्में सितारे शिकरत करने पहुंचे. बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) भी इस फंक्शन का हिस्सा रहीं. 

आपको बता दें कि सुहाना खान अनन्या पांडे की बचपन की दोस्त हैं. ऐसे में एक्ट्रेस अपनी बीएफएफ की बहन के खास दिन पर बन ठन कर पहुंची थीं. संगीत सेरेमनी में सुहाना ने एम्बेलिशड सिल्वर सीक्वेन साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया. स्टार किड ने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज, डेवी मेकअप और फ्री हेयरडू के साथ सिंपल रखा था. सुहाना द्वारा पहनी गई ये साड़ी, उनकी मां गौरी खान की थी. गौरी खान को पहले इस साड़ी में स्पॉट किया जा चुका है. वहीं, अब इस लुक में सुहाना की कई फोटोज और वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. वायरल फोटोज को देख हर कोई सुहाना की तारीफों के पुल बांधता नजर आया. हालांकि, इस बीच एक वीडियो में एक्ट्रेस जरा असहज भी नजर आईं.

यह भी पढ़ें- Suhana Khan की ग्लैमरस फोटोज पर Shah Rukh Khan ने किया ऐसा कमेंट, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हुए फैंस

दरअसल, हुआ यूं कि सुहाना अलाना की संगीत पार्टी से निकलकर वापस घर लौट रही थीं. तभी उनकी साड़ी हाई हील्स में अटक गई. इससे एक पल के लिए सुहाना कुछ परेशान दिखीं लेकिन फिर अगले ही पल उन्होंने बड़ी ही ग्रेसफुली उसे ठीक किया और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गईं.

यहां देखें वीडियो-

 

 

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सुहाना खान की खूबसूरती के भी दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई किंग खान की लाडली की तारीफों के पुल बांधता नजर आ रहा है. वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत हो' तो दूसरे ने लिखा, 'आपने कितना ग्रेसफुली इसे मैनेज किया.' तीसरे ने लिखा, 'सुहाना जी गजब लग रही हो.' कुछ इसी तरह कई और यूजर्स भी एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते नजर आए.

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने बेटी Suhana को दी एक खास डायरी, लिखी दी सबसे जरूरी बात

बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो सुहाना खान 'द आर्चीज' कॉमिक्स के ऑफिशियल एडेप्टेशन के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं. सुहाना की डेब्यू फिल्म का डायरेक्शन फेमस फिल्म मेकर जोया अख्तर ने किया है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement