Advertisement

Suhana Khan ने सड़क पर टिश्यू बेच रही महिला को दिए 1000 रुपये, वीडियो देख फैंस ने कहा- गोल्डन हार्ट

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की लाड़ली सुहाना खान(Suhana Khan) का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. इस दौरान वह एक महिला को पैसे देते हुए नजर आ रही हैं.

Latest News
Suhana Khan ने सड़क पर टिश्यू बेच रही महिला को दिए 1000 रुपये, वीडियो देख फैंस ने कहा- गोल्डन हार्ट

Suhana Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की लाड़ली सुहाना खान(Suhana Khan) अक्सर ही सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. सुहाना कभी अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने सिंपल अंदाज को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. वहीं, हाल ही में सुहाना खान को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था. इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ बांद्रा के रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंची थीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सुहाना खान जब रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो सड़क पर टिश्यू बेचने वाली एक महिला ने उनके पास आकर कहा कि एक छोटा बच्चा है, जो भूखा है और इसके बाद सुहाना ने तुरंत अपना पर्स निकाला और उसे 500 के दो नोट दिए. जिसके बाद वह महिला बेहद खुश हो गई और खुशी से उछल पड़ी थी. इस दौरान उस महिला की मदद करके सुहाना खान भी मुस्कुराते हुए नजर आ रही थीं. वहीं, पैपराजी को भी सुहाना ने फोटोज क्लिक करने दी. 

ये भी पढ़ें- डेब्यू से पहले Suhana Khan के हाथ लगी इतनी बड़ी डील, लोग बोले 'Shah Rukh Khan की बेटी होने का फायदा'

इस अंदाज में दिखीं सुहाना

इस वीडियो के दौरान सुहाना ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक हील्स पहनी हैं और बालों को खुला रखा है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हल्का मेकअप किया हुआ है. वहीं, सुहाना के साथ डिनर के लिए रेस्टोरेंट उनकी मां गौरी खान भी साथ में थी, जो कि वीडियो के बाद में दिखाया गया है. 

सुहाना ने जीता फैंस का दिल

वहीं, इस वायरल वीडियो ने सुहाना के कई फैंस का दिल जीत लिया है. एक यूजर ने सुहाना की तारीफ करते हुए लिखा- यह बहुत प्यार खान का बेटा है. वहीं, अन्य ने लिखा- ब्लेस है, साफ दिल की है, जो कि हम देख सकते हैं. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- गोल्डन हार्ट वाली लड़की. 

ये भी पढ़ें- Suhana Khan की ग्लैमरस फोटोज पर Shah Rukh Khan ने किया ऐसा कमेंट, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हुए फैंस

इस फिल्म में दिखाई दी थीं सुहाना

आपको बता दें कि सुहाना खान हाल ही में जोया अख्तर की द आर्चीज में नजर आई थी. इस फिल्म में सुहाना के साथ कई और स्टार किड्स ने अपने बॉलीवुड एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनके साथ इसमें अगस्त्या नंदा, खुशी कपूर, वेदांत रैना, युवराज मेंदा, मिहिर आहूजा और अदिति डॉट थी. इस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement