Advertisement

Suhana Khan: एयरपोर्ट पर सुहाना खान का पीछा करते दिखे कई लड़के, घबरा गईं Shah Rukh Khan की लाडली-Video

हाल ही में सुहाना खान (Suhana Khan) को एक एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया. इस दौरान कुछ अनजान लड़के उनका पीछा करते नजर आए.

Suhana Khan: एयरपोर्ट पर सुहाना खान का पीछा करते दिखे कई लड़के, घबरा गईं Shah Rukh Khan की लाडली-Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) की लाड़ली सुहाना खान (Suhana Khan) बी-टाउन की सबसे फेमस और चहेती स्टार किड में से एक हैं.  इंस्टाग्राम पर सुहाना खान की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियोज आते ही वायरल हो जाते हैं. इसके अलावा सुहाना अक्सर किसी पार्टी या बी-टाउन के अपने दोस्तों के साथ भी स्पॉट होती रहती हैं. फैंस बॉलीवुड के बादशाह की तरह उनकी बेटी को भी खूब प्यार देते हैं. हालांकि, अब हाल ही में सुहाना खान के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे लेकर लोग काफी भड़क गए हैं. 

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में सुहाना खान को एक एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया. लूज जीन्स और जैकेट पहने शाहरुख खान की लाड़ली ने अपने चेहरा को मास्क से ढका था. सुहाना के साथ कई बॉडीगार्ड्स मौजूद थे और वे चलते-चलते अपने फोन में कुछ करती नजर आ रही थीं. तभी ऐसा कुछ हुआ जिसे देखने के बाद सुहाना खान के फैंस बेहद नाराज हो गए.

यह भी पढ़ें- Splitsvilla 14: 'बौनी' कहे जाने पर भड़कीं Urfi Javed, सबके सामने दे डाली गंदी गाली-Video

दरअसल, जिस समय सुहाना एयरपोर्ट से निकलीं, कुछ लड़के उनका पीछा करते नजर आए. इतनी टाइट सिक्योरिटी के बीच भी इन लड़कों ने काफी देर तक सुहाना का पीछा किया. वहीं, जब इस बात का अहसास सुहाना को हुआ तो उन्होंने पीछे मुड़कर उन लड़को की तरफ देखा जिसके बाद उन लड़कों ने तुरंत अपना मुंह छिपा लिया और जोर-जोर से हंसने लगे.

यहां देखें वीडियो-

 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ लड़के भागते हुए आते हैं और फिर धीरे-धीरे सुहाना के पीछे चलने लगते हैं. यही बात सुहाना खान के फैंस को जरा रास नहीं आई और उन्होंने कमेंट सेक्शन में लड़कों को जमकर भला-बुरा कहना शुरू कर दिया.

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वो लड़के किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं? जब एयरपोर्ट पर एक सेलेब की बेटी के साथ इतनी सुरक्षा के बावजूद ऐसा किया जा रहा है तो हम सड़कों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?' तो एक और यूजर लिखते हैं, 'पीछे वाले लड़कों की हिम्मत तो देखो.' इसके अवाला भी  वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने उन अनजान लड़कों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. 

यह भी पढ़ें- Ankit Raj: इंटीमेट सीन से गर्लफ्रेंड को हुई परेशानी तो एक्टर ने तोड़ा पुराना रिश्ता, बोले-बाउंड्रीज बर्दाश्त नहीं  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement