Advertisement

डेब्यू से पहले Suhana Khan के हाथ लगी इतनी बड़ी डील, लोग बोले 'Shah Rukh Khan की बेटी होने का फायदा'

Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं. उनके हाथ बड़ी डील लगी है तो एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं.

डेब्यू से पहले Suhana Khan के हाथ लगी इतनी बड़ी डील, लोग बोले 'Shah Rukh Khan की बेटी होने का फायदा'

Suhana Khan Trolled: सुहाना खान हुईं ट्रोल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) इंडस्ट्री के पॉप्युलर स्टारकिड्स में गिनी जाती हैं. सुहाना का बॉलीवुड डेब्यू कंफर्म हो गया है लेकिन अभी तक उनकी पहली फिल्म नहीं आई है. हालांकि, इससे पहले ही सुहाना को एक बड़ी डील मिल गई है. हाल ही में इस डील का ऐलान सुहाना ने खुद किया है. वो एक इवेंट पर स्टाइलिश लुक में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहली बार मीडिया का सामना करती दिखीं. वहीं, इस इवेंट के सामने आए वीडियो पर कई लोग शाहरुख की लाडली को ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं. लोगों ने सुहाना को 'नेपोटिज्म' (Nepotism) का ताना देना शुरू कर दिया है.

दरअसल, हाल ही में सुहाना खान को एक बड़ी मेकअप कंपनी का ब्रैंड अंबैसडर घोषित किया गया है. इस ऐलान के लिए एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया था, जहां पर सुहाना रेड कलर के को-ऑर्ड सूट में पहुंची थीं. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था और लाइट मेकअप में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सुहाना की इस इवेंट पर जैसे ही पहुंची उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे और मीडिया का सामना किया. उनके कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं-

ये भी पढ़ें- Suhana Khan को फ्लाइंग Kiss देते दिखे अमिताभ बच्चन के नाती Agastya, वीडियो देख फैंस कर रहे गॉसिप

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

सुहाना को मिली इस डील के बारे में सुनकर सभी हैरान रह गए हैं. कई लोग सुहाना के इस एचीवमेंट पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और कईयों ने इस स्टारकिड को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग सुहाना को नेपोटिज्म का ताना दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'शाहरुख खान की बेटी होने का फायदा'. एक अन्य ने लिखा- 'खुद से क्या कमाया'. बता दें कि सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'आर्ची' से फिल्मी डेब्यू करने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- Suhana Khan ने पहली बार फैंस और पपाराजी के साथ किया ऐसा कारनामा? वीडियो देख शाहरुख को होगा गर्व

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement