Advertisement

Suhana Khan को फ्लाइंग Kiss देते दिखे अमिताभ बच्चन के नाती Agastya, वीडियो देख फैंस कर रहे गॉसिप

Suhana Khan और Agastya Nanda का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती सुहाना को फ्लाइंग किस देते नजर आए हैं.

Suhana Khan को फ्लाइंग Kiss देते दिखे अमिताभ बच्चन के नाती Agastya, वीडियो देख फैंस कर रहे गॉसिप

Suhana Khan, Agastya Nanda: सुहाना खान, अगस्त्य नंदा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मशहूर स्टारकिड्स की लिस्ट में शामिल शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं लेकिन इससे पहले ही उन पर फैंस और पपराजी की खास नजर रहती है. वहीं, हाल ही में सुहाना के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस वीडियो में सुहाना खान के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) दिखाई दे रहे हैं और वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस तरह- तरह की बातें करने लगे हैं.

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर सुहाना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो तान्या श्रॉफ की बर्थडे पार्टी अटेंड करके निकल रही हैं. तान्या, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड हैं. सामने आए वीडियो में सुहाना ने ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा है और बेहद स्टाइलिश लग रही हैं, उन्हें गाड़ी तक छोड़ने तान्या और अगस्त्य आते हैं और सुहाना जैसे ही जाने लगती हैं, वैसे ही अगस्त्य उन्हें फ्लाइंग किस देते हैं. यहां देखें वायरल हो रहा सुहाना और अगस्त्य का वीडियो-

ये भी पढ़ें- Suhana Khan ने पहली बार फैंस और पपाराजी के साथ किया ऐसा कारनामा? वीडियो देख शाहरुख को होगा गर्व

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच गॉसिप शुरू हो गई है. कई लोगों ने दोनों को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है लेकिन कई लोग उनकी डेटिंग के कयास लगाते दिखाई दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान, आर्यन खान, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा बचपन से ही एक- दूसरे के करीबी दोस्त हैं और कई मौकों पर साथ दिखाई दिए हैं. बता दें कि सुहाना और अगस्त्य एक साथ जोया अख्तर की फिल्म 'आर्ची' के जरिए एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Suhana Khan Saree Video: मां की साड़ी नहीं संभाल पाईं सुहाना खान, हाई हील्स बनीं मुसीबत?  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement