बॉलीवुड
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) ने हाल ही में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में बचे इकलौते शख्स को झूठा कहा था, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि इसके बाद अब उन्होंने माफी मांगी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi), जो कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म कभी हां कभी ना ( Kabhi Haan Kabhi Naa) में काम कर चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में अहमदाबाद विमान दुर्घटना (Air India Plane Crash) में इकलौते जीवित बचे शख्स विश्वास कुमार रमेश पर झूठा होने का आरोप लगाया था. एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे में 270 लोगों की जान चली गई और कुमार रमेश एक चमत्कार के रूप में जीवित बचे थे.लेकिन अब उन्हें अपने उस बयान को लेकर माफी मांगनी पड़ी है.
दरअसल, सुचित्रा ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट में दावा किया था कि भयानक दुर्घटना में जीवित बचा एकमात्र शख्श रमेश झूठ बोल रहा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, '' तो इस विश्वास कुमार रमेश ने विमान में यात्री होने और एकमात्र जीवित बचे होने के बारे में झूठ बोला? यह वाकई अजीब है. क्या यू.के में उनके परिवार ने उनकी कहानी की पुष्टि नहीं की? उनके भाई के अंतिम संस्कार के बारे में क्या, जिसमें उन्हें कंधा देते हुए देखा गया था? इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर अफवाह सच थी, तो विश्वास गंभीर सजा या मानसिक अस्पताल का हकदार था.
यह भी पढ़ें- Ahemdabad Plane Crash: क्रैश हुए विमान का दो साल पहले हुआ था मेजर चेक, Air India के CEO ने क्या बताया
ट्वीट के कुछ ही मिनटों के बाद एक्ट्रेस अपने इस बयान को लेकर ट्रोल होने लगी. सुत्रिचा को इसके लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की आलोचनाएं मिलने के बाद एक्ट्रेस ने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया और इसके बाद उन्होंने इसको लेकर माफी मांगी है.
सुचित्रा ने माफी मांगते हुए लिखा, '' एयर इंडिया सर्वाइवर पर ट्वीट - मैंने टाइम्स ऑफ इंडिया के एक पूर्व पत्रकार के इंस्टा फीड पर देखा। इसलिए गलत तरीके से मान लिया गया कि यह सही हो सकता है.जल्दबाजी में शेयर किया। यह एक गलती थी.एक बार फिर से माफी. दुनिया में इतनी सारी एआई और गलत सूचनाएं, और इन सभी ट्रेजडी के बाद इतनी घबराहट और दुख, कोई भी वास्तविकता पर सवाल उठाने लगता है.

यह भी पढ़ें- 'मैं ही दे दूंगी टाटा को 2 करोड़ रुपये...', अहमदाबाद प्लेन हादसे पर रोती हुई बेटी का छलका दर्द
बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था. इस भयानक हादसे में फ्लाइट में मौजूद 242 लोगों में से 241 लोग मारे गए थे. इसके अलावा फ्लाइट बॉयज मेडिकल हॉस्पिटल पर गिरी थी जाकर, जहां पर मौजूद कई छात्रों की भी जानें गई थी. साथ ही सड़क पर चलने वाले कई लोग भी मारे गए थे. इस घटना ने देश भर को हिला कर रख दिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.