Advertisement

Stree 2 Box Office Collection: स्त्री 2 की दहाड़ जारी, तीसरे दिन बनाया नया रिकॉर्ड, किया धमाकेदार कलेक्शन

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव (Rajkumar rao), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti khurana) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने तीसरे दिन अपनी पहली फिल्म स्त्री की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Latest News
Stree 2 Box Office Collection: स्त्री 2 की दहाड़ जारी, तीसरे दिन बनाया नया रिकॉर्ड, किया धमाकेदार कलेक्शन

Stree 2

Add DNA as a Preferred Source

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव (Rajkumar rao), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti khurana) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी, लेकिन बुधवार देर रात को फिल्म की शुरुआत पेड प्रीव्यू से हुई थी. फिल्म हर दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. स्त्री 2, 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. वहीं,स्त्री 2 ने महज तीन में अपने पहले पार्ट स्त्री के लाइफ टाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. 

दरअसल, 2018 में आई स्त्री सिर्फ 30 करोड़ के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने थिएटर्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. फिल्म ने भारत में 129.83 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. स्त्री 2 ने वहीं, अपने पहले दिन भारत में 91.70 करोड़ का कलेक्शन किया और एंटरटेनिंग पोर्टल सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने शनिवार को यानी की अपने तीसरे दिन 45 करोड़ का कलेक्शन किया.


यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर Stree 2 का तूफान जारी, दूसरे दिन हुई 100 करोड़ के पार


तीन दिन में स्त्री 2 ने किया इतना कलेक्शन

इसका मतलब की फिल्म ने केवल तीन दिनों में भारत में कुल 135.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. साथ ही फिल्म का अच्छा प्रदर्शन अभी भी जारी है. अगस्त के अंत तक कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने के कारण अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन सकती है.


यह भी पढ़ें- Stree 2 BO prediction: 2024 की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी स्त्री 2, पहले दिन कर सकती है रिकॉर्ड ब्रेक कमाई?


फिल्म में नजर आए ये कैमियो रोल

बता दें कि स्त्री, भेड़िया और मुंज्या के बाद मैडॉक अलौकिक ब्रह्मांड में स्त्री 2 चौथी किस्त है. सीक्वल में वरुण धवन कैमियो रोल में नजर आए हैं और उन्होंने फिल्म में भेड़िया के रूप में एंट्री ली थी. वरुण के अलावा अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस स्टारर कॉमेडी में दिखाई दिए हैं. 

वेदा और खेल खेल में को स्त्री 2 ने छोड़ा पीछे

इस साल 15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस पर स्त्री 2, वेदा और खेल खेल में के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. जहां स्त्री 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वहीं, वेदा और खेल खेल में बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर ने अपने पहले तीन दिन में 10.50 करोड़ और अक्षय कुमार की कॉमेडी ने अपने पहले तीन दिनों में 10.30 करोड़ का कलेक्शन किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement